फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anand sharma said modi is liar

'मोदी बड़बोले और झूठे, रामदेव हैं ढोंगी बाबा'

Wed, 30 Apr 2014 10:56 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Apr 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
anand sharma said modi is liar

अंतिम चरण में पहुंचे उत्तराखंड के चुनाव प्रचार में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपना रुख प्रदेश की ओर किया है। केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने देहरादून में मीडिया से बातचीत में नरेन्द्र मोदी के साथ बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन


पढ़िए, 'आई ऐम केजरीवाल, नहीं सहूंगा शोषण, करूंगा अनशन'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी बड़बोले और झूठे हैं जबकि रामदेव ढोंगी बाबा हैं। आनंद शर्मा ने सरकारी आंकड़ों की मदद से यूपीए-वन व टू के समय में हुई आर्थिक उन्नित का उल्लेख किया। साथ ही मोदी के मॉडल की खामियां और देशव्यापी आंकड़ों में गुजरात के पिछड़ेपन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा दो विचारधाराओं का चुनाव
उन्होंने कहा कि देश के लिए यह चुनाव विशेष महत्व रखता है जो दो विचारधाराओं के बीच हो रहा है। एक ओर कांग्रेस जैसी पार्टी है जो देश की विविधता, उदारवादी, धर्मनिरपेक्ष पहचान के साथ है। वहीं दूसरी ओर आरएसएस-बीजेपी की साम्प्रदायिक और तनाव टकराव लाने वाली विचारधारा है।

पढ़िए, राहुल ने बोतल से निकाला अटल सरकार का 'जिन्न'


उन्होंने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से भाजपा प्रचंड प्रचार कर रही है। जिसमें करीब दस हजार करोड़ रुपए का प्रचार पर खर्च हो रहे हैं। कौन सा पैसा है और किसका पैसा है यह आरएसएस के मनोनीत प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को बताना चाहिए।

रामदेव का सच्चाई सामने आ चुकी है
उन्होंने कहा कि मोदी के समर्थन में रामदेव खुद कालेधन की बात करते हैं और अलवर में जो कुछ मीडिया ने उजागर किया सबके सामने है। उन्होंने कहा मतदाताओं को जो दिखाया जा रहा है वास्तविकता नहीं है।

पढ़िए, केदारनाथ यात्रा: चार को खुलेंगे कपाट, बर्फ बनी बाधा

कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए निशाना साधा जा रहा है। उन्होंने राबर्ट वाड्रा के मामले में कहा कि चूंकि वह प्रियंका गांधी के पति हैं इसलिए उन्हें चुनाव में बेमतलब घसीटा जा रह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed