{"_id":"5d60446b8ebc3e93d76c2964","slug":"anand-bhayo-jai-kanhaiya-lal-s-house-at-nanda-s-house-vikas-nagar-news-drn317285347","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...
विज्ञापन
गीता भवन में भगवान कृष्ण को झूला झुलाते श्रद्धालु।
- फोटो : VIKAS NAGAR
नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...के जयकारों के साथ शुक्रवार आधी रात घरों व मंदिरों में कान्हा के जन्म पर खुशियां मनाई गई। इस दौरान कहीं शंख ध्वनी गूंजी तो कहीं कीर्तन हुआ। जगह-जगह मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। आधी रात से भोर तक मंदिरों में यशोदा नंदन के जन्म का जश्न चलता रहा।
पूरा क्षेत्र श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उल्लास में डूबा रहा। सनातन धर्म मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, श्री हनुमद्धाम, डाकपत्थर, कालसी, सेलाकुई, हरबर्टपुर, चकराता, साहिया में जगह-जगह मंदिरों को फूलों, लड़ियों, लाइटों, गुब्बारों से सजाया गया। शाम ढलते ही सभी मंदिर रोशनी से नहा उठे। रात 12 बजते ही सभी मंदिरों में कान्हा जन्म के बधाई संदेश गूंज उठे।
मेरे रोम-रोम में श्याम, मगन मैं नाचूँगी.......
विकासनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली से पधारे भजन गायक महावीर शर्मा ने भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी की हर कोई भाव-विभोर हो उठा। उन्होंने मेरे रोम-रोम में श्याम, मगन मैं नाचूँगी, वो हटा रहे हैं पर्दा, सरकार धीरे-धीरे, क्या खूब आप हमसे, ये वफ़ा निभा रहे हो, पिया तोड़ दो बंधन आज कि अब रूह मिलना चाहती है आदि भजनों की प्रस्तुति देकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पं. रामचंद्र पैन्यूली, सुरेंद्र मित्तल, रविंद्र अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, लक्ष्मी चंद्र गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अमित, आशु अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, रमेश चंद्र गुप्ता, सुभाष सिंघल, रोहित अग्रवाल, पं. शीश राम, संजय गक्खड़, आकाश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा
विकासनगर। कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह आठ बजे राधा-कृष्ण, बांके बिहारी और जगन्नाथ पुरी के विग्रह प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जयघोष से गूंज उठा। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मंदिर में भगवान के दर्शन का पुण्य लाभ कमाया। मंदिर को फूलों से सजाया गया। वृंदावन से पधारी दीदी चंद्रकला बावरी ने अरे हो मान जा कान्हा ना मारो रंग पिचकारी, जाग गए मेरे भाग रे, चंदन का है झूला रेशम की है डोर वृन्दावन में झूला झूलें नटवर नंदकिशोर भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महंत आशीष गिरी महाराज, महंत योगानन्द गिरी, मुन्ना सिंह चौहान, शैलेन्द्र गुप्ता, अरुण मित्तल, उमा गुप्ता, राज कुमार रोहिला, राज कुमार राणा, रविंद्र राणा, राज कुमार जैन, मनीष अग्रवाल, अजय धमीजा, डॉ. सुरेश डोगरा, संदीप वर्मा, शशि कौशिक, रोहित साहू, दीपा गुप्ता, अल्का धमीजा, मधु रोहिला, पूनम रोहिला, सुमित्रा गोयल, सुनील जायसवाल, गोपाल मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।