फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   analysis of earthquake by special team.

विशेषज्ञ करेंगे भूस्खलन के प्रभावों का अध्ययन

Fri, 19 Feb 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 19 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
analysis of earthquake by special team.

प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के सात गांवों में टिहरी बाध से होने भूस्खलन के प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा। मंत्रिमंडलीय उपसमिति के निर्णय के बाद विशेषज्ञों की टीम इन गांवों में भूस्खलन के प्रभावों का अध्ययन करने के साथ ही नुकसान की भी रिपोर्ट तैयार करेगी।

विज्ञापन


संसदीय सचिव विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि 11 मार्च को चांठी गांव, 25 मार्च को नौताड़ व बरोला, 26 मार्च को मदननेगी व राम गांव में क्षति का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन


टीम करेगी सर्वेक्षण
सचिव नेगी के मुताबिक शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति द्वारा भल्डियाणा बाजार के दुकानदारों को डोबरा में अविकसित दुकानों को आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। झील निर्माण के बाद मोटणा गांव के ग्रामीणों की करीब 250 नाली भूमि जहां आवागमन बंद होने के कारण कृषि नहीं हो पा रही है, इसका भी सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोबरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए टीएचडीसी भूमि उपलब्ध कराएगा। जबकि डोबरा बाजार में बिजली और पानी की व्यवस्था जिलाधिकारी टिहरी के द्वारा जिला योजना के मद से कराने का निर्णय लिया गया है।


विधायक नेगी ने बताया कि भल्डियाणा और मोटाणा ग्राम का भी सर्वे किया जाएगा। भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त भल्डियाणा हाई स्कूल के भवन का भी आकलन विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जाएगा। टीम के सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed