फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   An estimated 15 per cent increase in the rate of dry fruits

काजू, बादाम से प्यार दे रहा ‘बुखार’

Sun, 28 Jul 2013 05:23 PM IST
देहरादून/प्रवेश कुमारी
देहरादून/प्रवेश कुमारी Updated Sun, 28 Jul 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
An estimated 15 per cent increase in the rate of dry fruits

काजू, बादाम से प्यार अब इनका सेवन करने वालों को ‘बुखार’ दे रहा है। जी हां, रुपये में बीते दिनों रही कमजोरी से जेब पर मुसीबत है। सूखे मेवों केरेट में तकरीबन 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


दून में काजू, बादाम दिल्ली, चंडीगढ़ आदि स्थानों से पहुंचता है। दक्षिणी राज्यों की पैदावार मांग को देखते हुए पूरी नहीं पड़ती। लिहाजा, इनका आयात अमेरिका के कैलिफोर्निया आदि स्थानों से होता है।
विज्ञापन


रुपये की गिरावट और डालर की मजबूती की वजह से आयातित सूखे मेवों के लिए कारोबारियों को अधिक भुगतान करना पड़ रहा है, जिसका असर सीधे इनकी कीमतों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के सीजन में अमूमन इनकी बिक्री औसत रहती है, लेकिन इन दिनों रमजान की वजह से ठीक कारोबार है, जबकि अब त्योहारी सीजन की दस्तक के चलते इनकी कीमतों में और बढ़ोत्तरी की संभावना जताई जा रही है।


डेढ़ माह से यही हालात
'तकरीबन डेढ़ माह से यही हालात हैं। डालर में मजबूती की वजह से सूखे मेवों के रेट में बढ़ोत्तरी हुई है। मांग को देखते हुए अधिकांश आपूर्ति आयातित किस्मों की ही होती है।'
हेमंत, व्यवसायी, रामलीला बाजार।

रेट एक नजर में-

वैरायटी
रेट थोक में रेट खुदरा रेट पहले
बादाम 580 650 520
काजू 550 750 490
पिस्ता 800 950 680
अंजीर 350 450 320


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed