{"_id":"66ea155aa03dfc701f0cbb14","slug":"an-eight-storey-car-parking-will-be-built-in-the-old-tehsil-not-an-automated-one-dehradun-news-c-5-1-drn1030-503979-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुरानी तहसील में स्वचालित नहीं आठ मंजिला कार पार्किंग बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुरानी तहसील में स्वचालित नहीं आठ मंजिला कार पार्किंग बनेगी
विज्ञापन
I
IIप्राधिकरण बनाएगा 144 करोड़ की लागत से पार्किंग, 29 सितंबर को खुलेगी निविदा
I
I
I
Iनगर निगम ने शहर के अन्य जगहों पर पार्किंग की शुरू की भूमि की तलाश
I
Iमसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण पुरानी तहसील में आठ मंजिला पार्किंग बनाएगा। प्राधिकरण ने इसके लिए निविदा आमंत्रित कर दी हैं। यह परियोजना 144 करोड़ की होगी। वहीं, नगर निगम को शहर में अन्य जगहों पर स्वचालित कार पार्किंग बनाने के लिए जगह के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
I
Iदेहरादून में प्रिंस चौक से लेकर आढ़त बाजार, रेलवे स्टेशन तक के क्षेत्र में पार्किंग की बड़ी समस्या रहती है। डीएम सविन बंसल ने बीते दिनों तहसील का निरीक्षण करते हुए नगर निगम को पुरानी तहसील में स्वचालित पार्किंग बनाने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारियों ने पुरानी तहसील भूमि के दस्तावेज जांचे तो सामने आया कि भूमि एक ट्रस्ट की है। उक्त भूमि पर बहुमंजिला कार पार्किंग बनाने के लिए ट्रस्ट प्राधिकरण को एनओसी दे चुका है। प्राधिकरण की ओर से इसके लिए निविदा निकाली हैं और 29 सितंबर को निविदा खोली जाएगी।
I
I
I
Iएमडीडीए के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि पुरानी तहसील में बनाई जाने वाली आठ मंजिला पार्किंग में 1095 कारों को खड़ी करने की क्षमता होगी। पार्किंग के ऊपर तहसील भवन भी बनाया जाएगा। पार्किंग के लिए पुरानी तहसील परिसर का 7372 वर्ग मीटर क्षेत्र आवंटित किया गया है। इससे पलटन बाजार, रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में पार्किंग की समस्या का स्थायी निदान हो सकेगा। जांच में प्राधिकरण की ओर से पार्किंग बनाए जाने की जानकारी मिलने पर नगर निगम ने अन्य जगहों पर स्वचालित पार्किंग बनाने के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है।I