लोकसभा चुनाव से पहले 2 फरवरी को उत्तराखंड आएंगे अमित शाह, सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोस चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो फरवरी को देहरादून आएंगे। एक दिवसीय दौरे में शाह त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी तैयारियों में जुट गई है।
पिछले दिनों राज्य अतिथि गृह बीजापुर में केंद्रीय नेताओं के साथ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड में दौरे की संभावनाएं जताई जा रही थी।
माना जा रहा था कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व प्रदेश संगठन दोनों दिग्गजों की दो-दो चुनावी सभाएं कराना चाहता है। बहरहाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष का दो फरवरी को देहरादून आना तय हो गया है।
हर बूथ में स्थापित है त्रिशक्ति केंद्र
भाजपा का त्रिशक्ति केंद्र प्रत्येक बूथ में स्थापित है। इसके तहत हर बूथ में एक बूथ पालक, एक अध्यक्ष और एक बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) तैनात किया गया है। इस तरह राजधानी देहरादून के 10 हजार से अधिक बूथों से 30 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में जुटने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक शाह त्रिशक्ति सम्मेलन के बहाने प्रदेश में लोस चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकेंगे।