फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah uttarakhand two day visit

देहरादून पहुंचे अमित शाह, भव्य स्वागत के लिए भाजपाईयों ने निकाली बुलेट रैली

Tue, 19 Sep 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Sep 2017 12:09 PM IST
सार

- दो दिन में 21 कार्यक्रमों में भाग लेंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
- वरिष्ठ नेताओं ने शाह के आगमन से पूर्व तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
amit shah uttarakhand two day visit
amit shah - फोटो : amarujala

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जोरदार स्वागत के लिए तैयार नजर आया।  शाह सुबह दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ‌त्रिवेंद्र रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने शाह का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनके स्वागत में भाजपाईयों ने बुलेट रैली निकाली।

विज्ञापन


यहां से वह मधुबन होटल पहुंचे। शाह का दो दिन के लिए राज्य में रहेंगे।  इस दौरान शाह, सरकार और संगठन के कामकाज की बारीकी से समीक्षा करेंगे। दो दिन उनके ताबड़तोड़ कार्यक्रम लगे हैं। शाह करीब 21 कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जो शहर के भीतर सात जगहों पर होंगे। 
विज्ञापन


शाह के आने से एक दिन पूर्व सोमवार को उत्तराखंड बीजेपी ने तैयारियों में सब कुछ झोंक दिया था। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रभारी श्याम जाजू, राष्ट्रीय सह मंत्री संगठन शिवप्रकाश के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने तैयारियों की समीक्षा की। पदाधिकारियों ने उन स्थानों का भी निरीक्षण किया, जहां पर शाह के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा अमित शाह मिनट-टू-मिनट

amit shah uttarakhand two day visit
अमित शाह
09.30 बजे-जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर आगमन। 
09.30 से 11 बजे-एयरपोर्ट, डोईवाला, रिस्पना पुल, आराघर, सर्वे चौक, दिलाराम चौक पर स्वागत।
11 बजे-मधुबन होटल में प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप, सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों, जिला पंचायत चेयरमैन, सहकारी बैंक अध्यक्षों, मेयर, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक।
1 बजे-मधुबन होटल में प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ भोजन।
2.30 बजे-मधुबन होटल में विस्तारक, पालकों के साथ बैठक।
4 बजे-मधुबन होटल में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, कोर ग्रुप, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक।
5 बजे-मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ संयोजक, सह संयोजकों की बैठक।
6 बजे-ओएनजीसी के घोष ऑडिटोरियम में प्रबुद्घ प्रकोष्ठ के सम्मेलन में प्रतिभाग।
9 बजे-सीएम आवास में सांसदों और विधायकों के साथ बैठक।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed