बदरी-केदार के दर्शन कर हरिद्वार पहुंचे शाह, शंखनाद रैली में भरेंगे हुंकार
- रैली से पहले केदारनाथ और बदरीनाथ के दर पर पहुंचे शाह
- हरिद्वार के ऋषिकुल स्थित मैदान में शंखनाद रैली में लेंगे हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बदरी-केदार के दर्शन के बाद शंखनाद रैली में शामिल होने हरिद्वार पहुंच गए हैं। डेढ़ बजे के लगभग हरिद्वार स्थित भेल के हेलीपैड पर शाह के हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग की। भाजपा अध्यक्ष हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में होने वाली रैली में भाग लेंगे।
इसके पहले भाजपा अध्यक्ष ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पहुंचकर पूजा अर्चना की। बदरीनाथ में दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान शाह ने 2017 में उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।
उन्होंने बदरीनाथ यात्रा मार्ग में आ रही परेशानियों को भी दूर करने की बात कही। इसके बाद अमित शाह हेलीकॉप्टर से हरिद्वार पहुंचे।
महारैली के लिए भगवा रंग में रंगा हरिद्वार
भाजपा अध्यक्ष की रैली को लेकर उत्तराखंड में पार्टी के दिग्गज भी हरिद्वार पहुंच चुके हैं। भेल स्थित हेलीपैड पर अमित शाह की आगवानी के लिए सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक समेत भाजपाई मौजूद रहे।
वहीं भाजपा की महारैली के लिए हरिद्वार नगरी पूरी तरह सज चुकी है। लंबे समय बाद किसी राजनीतिक दल द्वारा किसी नेता की रैली को लेकर इतने बड़े पैमाने पर तैयारी नजर आ रही है।
पूरा शहर और शहर की तरफ आने वाले सारे रास्ते भाजपा के झंडों, बैनर और होर्डिंग आदि से पाट दिया गया है। आयोजकों से करीब डेढ़ लाख लोगों के रैली में आने का दावा किया है।