भाजपा को वोट इसलिए दें क्योंकि उत्तराखंड का भाग्य बदलना है: अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार को गति देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बौराड़ी स्टेडियम से शाह ने नई टिहरी के वासियों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन में उत्तराखंड का भविष्य तय होगा जो यहां की जनता के हाथ में है। नई टिहरी में कांग्रेस को ललकारने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बागेश्वर में सभा में पहुंचे।
निवेदन है कि किसी विधायक को बदलने के लिए वोट मत करिए। भाजपा को वोट इसलिए दीजिए क्योंकि आपको उत्तराखंड का भाग्य बदलना है। उत्तराखंड को भाजपा ने बनाया है। पांच साल में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और स्कैमों से राज्य को बदनामी दी है।उत्तराखंड को भाजपा ने बनाया है। पांच साल में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और स्कैमों से राज्य को बदनामी दी है। उत्तराखंड का भला तभी हो सकता है जब नरेंद्र मोदी के बहुमत में दो तिहाई वोट पड़े।
चुनाव प्रचार को गति देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नई टिहरी पहुंचे हैं। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मौजूद हैं। शाह यहां भाजपा प्रत्याशी धन सिंह नेगी के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे हैं।
कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह
शाह ने कहा जब 2013 में राज्य में आपदा आई थी तब पूरा देश दुख की लहर में था। उस वक्त मोदी ने कहा था कि 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद चारधाम को जोड़ने के लिए राजमार्ग बनाएंगे। मोदी जी ने अपना यह वादा पूरा किया है।
हरीश रावत को शर्म आनी चाहिए। जब प्रधानमंत्री मोदी ने देहरादून से चारधाम को जोड़ने वाले राजमार्ग का शिलान्यास किया तो मुख्यमंत्री रावत के मुंह से धन्यवाद को दो शब्द नहीं निकले। शाह ने कहा कि हरीश रावत सरकार को उखाड़ कर फेंक दे। वह राज्य का विकास नहीं कर सकते। मोदी सरकार का साथ दें वह इस राज्य को मॉडर्न स्टेट बनाएंगे।
शाह ने कहा कि 11 मार्च को हरीश रावत की विदाई तय है। अब भाजपा बताएगी कि पहाड़ का विकास कैसे होता है। पहाड़ पर कनेक्टिविटी कर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। रावत जी आपसे नहीं हो पाएगा। 11 तारीख के बाद भाजपा का मुख्यमंत्री किसानों का विकास करके दिखाएगा। हरीश भाई मन में अगर जज्बा हो तो रास्ते निकलते हैं, लेकिन आपके मन बस एक ही बात है कि कहा से पैसा बटोरा जाए।
राहुल गांधी पर तंज कसे
बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मनमोहन के समय में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ। लेकिन मनमोहन सिंह ने किसी घोटाले की जिम्मेदारी नहीं ली। लेकिन कांग्रेसी कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी को ऐसा नहीं बोलना चाहिए।
सर्जिकल स्ट्राइक के समय राहुल बाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खून की दलाली करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ गलत नहीं किया। 12 लाख करोड़ के घोटाले की जिम्मेदारी मनमोहन सिंह और कांग्रेस की है। इसके साथ ही शाह ने देवभूमि को वीरों की भूमि बताया। उन्होंने वन रैंक वन पेंशन पर भी कांग्रेस को घेरा।
हरभजन सिंह चीमा के समर्थन में काशीपुर पहुंचेंगे शाह
इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह काशीपुर पहुंचेंगे। वह भाजपा प्रत्याशी हरभजन सिंह चीमा के समर्थन में उदयराज इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
अमित शाह की जनसभा को देखते हुए पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है। जनसभा स्थल के चारों ओर सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे।
बुधवार को उदयराज कॉलेज के मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा के लिए मंच तैयार किया गया। मैदान में बैरिकेडिंग और डी बनाई गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा ने बताया अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।
जनसभा में 10 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पहले नगर निगम परिसर में सभा प्रस्तावित थी, लेकिन ज्यादा भीड़ को देखते हुए उदयराज मैदान को चुना गया है।