{"_id":"570e8e0a4f1c1be95f4a6ab8","slug":"amit-shah-haridwar-visit-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के दौरे पर विवाद, भाजपा नहीं लगाएगी अंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के दौरे पर विवाद, भाजपा नहीं लगाएगी अंबेडकर प्रतिमा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 14 Apr 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर विवाद बढ़ने पर भाजपा के स्थानीय नेताओं ने भेल से सटे पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा नहीं लगाने का निर्णय ले लिया है।
विज्ञापन
अब पहले से स्थापित प्रतिमा पर ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से माल्यार्पण कराया जाएगा, नई प्रतिमा लगाने का निर्णय बाद में किया जाएगा।
पहले से है स्थल पर विवाद
गौरतलब है कि जिस पार्क में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए अमित शाह बृहस्पतिवार को हरिद्वार आ रहे हैं उसे लेकर मीडिया ने भाजपा के प्रदेश अजय भट्ट से सवाल उठाए थे, इस पार्क पर भेल प्रशासन भी अपना दावा करता आया है लेकिन वर्षों से यहां अंबेडकर पार्क बनाया गया है, एक मंदिर भी इस पार्क में है।
विज्ञापन
विवाद के स्वर उठे तो अब भाजपा ने नई प्रतिमा स्थापित करने से कदम पीछे खींचे लिए। जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने बताया कि कांग्रेस के कुछ नेता दुष्प्रचार कर रहे हैं, ऐसे में अपने नेता को विवादों से बचाए रखने के लिए नई प्रतिमा नहीं लगाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन