{"_id":"589968754f1c1b8752378f82","slug":"amit-shah-and-nitin-gadkari-rally-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में प्रधानमंत्री का बेटा प्रधानमंत्री बनाया जाता हैः गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में प्रधानमंत्री का बेटा प्रधानमंत्री बनाया जाता हैः गडकरी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Feb 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari
- फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्टार प्रचारक के रूप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को उत्तराखंड के गोपेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री का बेटा प्रधानमंत्री बनाया जाता है। कांग्रेस मां-बेटे की पार्टी है। जबकि भाजपा एक लोकतंत्रात्मक पार्टी है।
विज्ञापन
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सुबह साढ़े 11 बजे गोपेश्वर पहुंचे। इस दौरान गडकरी के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी भी मौजूद रहे। चमोली के बाद गडकरी अगस्तमुनि और बीरोंखाल (चौबट्टाखाल विधानसभा) में जन सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना से गांव-गांव में सड़क पहुंचाई। इसी क्रम में भाजपा की वर्तमान सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 983किमी. से बढ़ाकर 3092 किमी किया है।
चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए 3600 करोड़ की 17 योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जोशीमठ औली स्किइंग स्लोप का विकास किया जाएगा। उत्तराखंड में टाउनशिप को विकसित किया जाएगा। इसके लिए 10 हजार युवाओं को तैयार किया जाएगा। विश्व स्तर पर औली को विकसित किया जाएगा।