फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amid the fear of the Krona virus, trying to save the forests from fire

कोरोना वायरस के खौफ के बीच जंगलों को आग से बचाने में जुटे वनकर्मी जंगलों में फायर लाइन बनाने के साथ ही वनाग्नि के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में फायर वॉकर्स की तैनाती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Amid the fear of the Krona virus, trying to save the forests from fire
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस के चलते राज्य सरकार की ओर से लागू लॉक डाउन के बीच जंगलों को आग से बचाने को लेकर भी कवायद तेज कर दी गई है। जंगलों में आग की घटनाएं ना हो इसके लिए विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में फायर लाइन बनाने के साथ ही वाटर टैंक बनाने का काम तेज कर दिया गया है ।वनाग्नि की घटनाओं की तत्काल जानकारी मिल सके इसके लिए वायरलेस सेट से लैस फायर वाचर्स की भी तैनाती कर दी गई है । विभागीय अधिकारियों की नजर उन संवेदनशील स्थानों पर ज्यादा है जो बनाने के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि फायर सीजन शुरू होने के साथ ही जंगलों में आग लगने की भी घटनाएं शुरू हो गई हैं । सुकून देने वाली बात है कि देहरादून वन प्रभाग में अभी आग लगने की कोई घटना नहीं हुई है ।जंगलों से आग से बचाया जा सके इसके लिए फायर लाइन बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है । वन क्षेत्राधिकारियों की अगुवाई में विभागीय टीमें ब्लोअर की मदद से फायर लाइन बनाने का काम कर रही हैं। जंगलों को आग से बचाया जा सके इसके लिए आठ वन क्षेत्र अधिकारियों, 12 उपवन क्षेत्र अधिकारियों , 62 फॉरेस्टर , 52 फॉरेस्ट गार्ड , 45 माली और चौकीदार के अलावा 236 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। प्रभागीय वन अधिकारी धीमान ने बताया कि वनाग्नि के लिहाज से संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखी जा रही है। ग्रामीण जंगलों में ना दाखिल हो सके इसके लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है ।साथ ही वन क्षेत्राधिकारी यों की अगुवाई में ग्रामीणों में जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं । जिसमें ग्रामीणों को इस बात की जानकारी दी जा रही है कि वे जंगलों को आग से बचाने में अपने स्तर पर क्या योगदान दे सकते हैं। प्रभागीय वन अधिकारी धीमान ने बताया कि आग की घटनाओं की पूरी जानकारी मिल सके और समय रहते कार्रवाई की जा सके इसके लिए गांव में भी टीमों का गठन कर उनकी मदद ली रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed