फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   american woman shameful allegation on india famous higher technical education institute

अमेरिका में रहने वाली एक महिला के आरोपों से देश के नामी उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान में हड़कंप

Sun, 16 Dec 2018 10:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Dec 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
american woman shameful allegation on india famous higher technical education institute
molest
रुड़की स्थित एक तकनीकी शिक्षण संस्थान के प्रोफेसरों पर विदेशी महिला का उत्पीड़न करने के आरोपों की जांच हरिद्वार पुलिस ने तेज कर दी है। 
विज्ञापन


अभी तक आरोपों के पक्ष में पुख्ता सबूत नहीं मिलने से जांच ज्यादा आगे तो नहीं बढ़ी। अलबत्ता पुलिस ईमेल आदि के जरिये संपर्क साधने में जुटी है। शनिवार को महिला की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। लेकिन इस मामले पर हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक पूरा प्रशासन गंभीरता से जुटा हुआ है।       

अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने पिछले दिनों दिल्ली में कुछ अधिकारियों को ईमेल के जरिये आरोप लगाया था कि रुड़की स्थित एक तकनीकी शिक्षण संस्थान में गेस्ट टीचर के रूप में पढ़ाने के दौरान उसके साथ तीन प्रोफेसरों ने उत्पीड़ात्मक व्यवहार किया। महिला ने तीनों प्रोफेसरों पर अपने साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीओ रुड़की रचिता जुयाल को जांच सौंपी

यह जांच दिल्ली से देहरादून स्थित मुख्यालय होते हुए एसएसपी रिधिम अग्रवाल के पास पहुंची थी। जिन्होंने सीओ रुड़की रचिता जुयाल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस तीन दिनों से जांच भी कर रही है।

एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि जिस मेल आईडी से शिकायती पत्र प्राप्त हुआ था। महिला का और विस्तृत पक्ष जानने के लिए वापस मेल भेजी है। शनिवार को दिनभर विदेशी महिला के जवाब का इंतजार किया जाता है, क्योंकि मामला देश के जाने माने शिक्षण संस्थान और अंतरराष्ट्रीय छवि से जुड़ा हुआ है। इसलिए पुलिस कोई भी कोताही नहीं बरत रही है।

शनिवार को पुलिस मुख्यालय ने भी इस मामले में अभी तक की गई कार्रवाई को ब्योरा मांगा। एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि जिन तीन प्रोफेसरों पर आरोप लगाया गया है, उन्होंने आरोपों को निराधार बताया है, लेकिन जांच जारी रखते हुए अन्य सुबूत भी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ अन्य लोगों से भी बात कर विस्तृत जांच की जा रही है।

उद्योगों में भी सामने आते रहे हैं उत्पीड़न के मामले

 विदेश में रह रही महिला ने रुड़की आईआईटी प्रोफेसरों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर एक बार फिर कार्य स्थलों पर महिलाओं के उत्पीड़न की ओर प्रशासन का ध्यान खींचा है।

हकीकत यह है कि हरिद्वार में स्थित औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में इस तरह के उत्पीड़न के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। वैसे तो कार्य स्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए परिसर में ही जांच समिति गठित करने के न्यायालय के आदेश हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अधिकतर संस्थानों ने सिर्फ कागजों में ही समितियां चल रही हैं।
 
विज्ञापन

एक महिला ने कंपनी वरिष्ठ अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था

पिछले दिनों जिलाधिकारी से मिलकर एक महिला ने कंपनी वरिष्ठ अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि बाद जब जांच के आदेश दिए गए तो पीड़िता खुद ही सामने नहीं आई। इसके अलावा भी समय समय पर इस तरह के मामले सामने आते रहे। एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने इस तरह के मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सभी संस्थान जहां महिलाएं काम करती हैं उन्हें न्यायालय के आदेशों को पालने करते हुए अपने यहां समितियां गठित कर लेनी चाहिए और उसका विधिवत संचालन भी करना चाहिए। अगर ऐसी कोई शिकायत पुलिस के पास आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed