फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   American citizen dies During waiting for flight at Dehradun airport Uttarakhand News in Hindi

Dehradun Airport: दिल्ली जाने के लिए फ्लाइट के इंतजार में बैठे अमेरिकी नागरिक की मौत, दोस्त के साथ आए थे दून

Fri, 21 Jun 2024 11:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Jun 2024 11:05 PM IST
सार

Dehradun News: क्रैग अपने मित्र के साथ बोर्डिंग के बाद प्रतीक्षा में बैठे थे। उनके मित्र ने जब जगाया  तो क्रैग के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। 

विज्ञापन
American citizen dies During waiting for flight at Dehradun airport Uttarakhand News in Hindi
अमेरिकी नागरिक की मौत - फोटो : istock

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई। एयरपोर्ट पर तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी मे रखवा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एक विदेशी नागरिक हॉकिन्स क्रैग (66) पुत्र जेम्स हॉकिन्स निवासी कैलिफोर्निया(पासपोर्ट संख्या 548530337) अपने मित्र स्टीफन जॉन बाल्कन के साथ देहरादून हवाई अड्डे से विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान यूके-618 से दिल्ली जाने वाले थे।
विज्ञापन


सुरक्षा जांच के बाद दोनों ने बोर्डिंग की और प्रतीक्षा में बैठ गए। दोनों एक घंटे तक बैठे रहे। उनके मित्र ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। जिसके बाद एंबुलेंस से उन्हें हिमालयन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अमेरिकी नागरिक को शाम 3:35 बजे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: सात मोड़ के पास चलती कार के ऊपर गिरा भारी भरकम पेड़, खिड़की तोड़कर निकले बाहर

कोतवाल विनोद गुसाई ने कहा कि अमेरिकी नागरिक के शव को मोर्चरी में रखवाकर दूतावास को सूचना दे दी गई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed