{"_id":"66757e69c37b369ff80edb8a","slug":"rishikesh-news-huge-tree-fell-on-running-car-near-saat-mod-people-got-out-by-breaking-the-window-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: सात मोड़ के पास चलती कार के ऊपर गिरा भारी भरकम पेड़, खिड़की तोड़कर निकले बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: सात मोड़ के पास चलती कार के ऊपर गिरा भारी भरकम पेड़, खिड़की तोड़कर निकले बाहर
Fri, 21 Jun 2024 06:53 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:53 PM IST
सार
कार सवार देहरादून से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। तभी सात मोड़ के पास अचानक एक पेड़ कार के बोनट पर आ गिरा।
विज्ञापन
कार पर गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश में सात मोड़ के पास शुक्रवार शाम बड़ा हादसा होने से बच गया। तेज हवाओं के कारण चलती कार के ऊपर अचानक भारी भरकर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कार सवार लोगों को चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे। कार सवार देहरादून से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। तभी सात मोड़ के पास अचानक एक पेड़ कार के बोनट पर आ गिरा। पेड़ के गिरते अन्य वाहन भी पीछे ही रुक गए। कार सवार किसी तरह खिड़की का दरवाजा तोड़कर बाहर निकले।
विज्ञापन
Chardham Yatra: यमुनोत्री की यात्रा पर आए आंध्र प्रदेश के यात्री की मौत, धाम में अब तक 28 की गई जान
विज्ञापन
वहीं, मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने किसी तरह वहां से पेड़ को हटवाया और कार से तीनों लोगों को निकलवाया। उधर, पेड़ के गिरने से रास्ता बंद हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।