फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   American and Thailand Guava Fraud in uttarakhand

थाईलैंड और अमेरिका के अमरूद बिगाड़ रहे जायका, चटक रंगों के फेर में लोग खा रहे गच्चा

Mon, 06 Jan 2020 08:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Jan 2020 08:12 AM IST
सार

  • देखने में हैं खूबसूरत, लेकिन खाने में बेस्वाद
  • इलाहाबादी, रुद्रपुर, जयपुर के अमरूदों से ज्यादा है कीमत

विज्ञापन
American and Thailand Guava Fraud in uttarakhand
अमरूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप अमरूद खाने के शौकीन हैं और आपको फल मंडियों या फिर राजधानी की सड़कों के किनारे ढेलों पर बिक रहे बड़े आकार व खूबसूरत अमरूदों को देखकर लालच आ जाए तो जरा संभलकर खरीदें। इन अमरूदों को खरीदने व खाने के बाद आपका जायका खराब हो सकता है।

विज्ञापन


इन दिनों राजधानी देहरादून में थाईलैंड व अमेरिका से आए हाईब्रिड अमरूदों की भरमार है। वैसे तो देखने में थाईलैंड या अमेरिका से आए ये अमरूद इलाहाबादी, रुद्रपुर व राजस्थान के जयपुर से आए अमरूदों की तुलना में बड़े और देखने में बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन हैं बेस्वाद।
विज्ञापन


थाईलैंड व अमेरिका से आए ये अमरूद निरंजनपुर फल मंडी के अलावा घंटाघर से लेकर जाखन तक, ईसी रोड, धर्मपुर स्थित फल मंडी में देखे जा सकते हैं। इनकी खूबसूरती को देखकर शहरी इन्हें खरीद भी रहे है, लेकिन घर लेकर जाकर चखने के बाद पछता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबादी, जयपुरी अमरू दों से ज्यादा है दाम 

इलाहाबादी अमरूद का देश ही नहीं वरन पूरी दुनिया में डंका बजता है और देश के तमाम इलाकों में भारी मांग रहती है। जबरदस्त मांग के बावजूद इलाहाबादी अमरूद 50 रुपये प्रति किलो के आसपास ही बिकता है। जयपुरी अमरूद भी 60 रुपये किलो है, लेकिन थाईलैंड व अमेरिका से आए अमरूद 100 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। 

मंडी में प्रतिदिन औसतन 200 किलोग्राम थाईलैंड, अमेरिकी अमरूद के साथ ही अंगूर आ रहे हैं। वैसे तो स्वाद में बहुत अच्छा नहीं होने की वजह से बाजार में इनकी मांग बहुत कम है। फिर भी कुछ शहरियों को ये अच्छे लग रहे हैं। जहां तक मांग का सवाल है तो इलाहाबादी, जयपुरी अमरूद की भारी मांग है।
-विजय थपलियाल, मंडी निरीक्षक, निरंजनपुर मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed