फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   American ambassador praised sdrf American tourist rescue

देवभूमि उत्तराखंड में ऐसा क्या हुआ कि अमेरिकी राजदूत ने ट्वीट कर की सराहना

Thu, 04 Oct 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला  Updated Thu, 04 Oct 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
American ambassador praised sdrf American tourist rescue
एसडीआरएफ के जवान - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में एसडीआरएफ के जवानों ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी सराहना खुद अमेरिकी राजदूत ने ट्वीट कर की।

विज्ञापन


बदरीनाथ वसुधारा ट्रैक में फंसे एक अमेरिकी पर्यटक को सकुशल निकालने पर एसडीआरएफ के काम की सराहना अमेरिकी राजदूत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ट्वीट कर की है।

एसडीआरएफ की टीम ने 29 सितंबर को वसुधारा ट्रैक में फंसे अमेरिकी पर्यटक को सकुशल निकाला था। इसके बाद अमेरिका की मीडिया में पर्यटक को बचाने की खबरें छायी रहीं।

विज्ञापन

जैफरी बिना गाइड के वसुधारा पैदल ट्रैक पर पहुंचे थे

एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट के उपनिरीक्षक प्रवीण आलोक ने बताया कि बीते 29 सितंबर को सूचना मिली कि बद्रीनाथ में वसुधारा पैदल ट्रैक पर करीब छह किमी दूर एक व्यक्ति को मदद की जरूरत है।

सूचना पर सब इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह जवानों के साथ पैरामेडिक्स सहित रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर टीम ने ट्रैकर जैफरी कीथ निवासी अमेरिका का उपचार किया और उन्हें जरूरी व्यवस्थाएं मुहैया कराईं। जैफरी बिना गाइड के वहां तक पहुंचे थे।

इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने जैफरी को सकुशल बाहर निकाला। इस संबंध में अमेरिकी राजदूत ने दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ट्वीट कर एसडीआरएफ के काम की सराहना की। साथ ही भारत और अमेरिका की मित्रता पर जोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed