फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   america will help india in fight with cyber crime

भारत को साइबर क्राइम से बचने के तरीके सिखाएगा अमेरिका

Wed, 28 Jun 2017 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Jun 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
america will help india in fight with cyber crime
साइबर क्राइम - फोटो : Demo

इन दिनों एक के बाद साइबर हमलों की खबर आ रही है। अभी मंगलवार को ही वानाक्राई के बाद एक बार फिर यूक्रेन, रूस और यूरोप में कई दिग्गज कंपनियों पर नए रैंसमवेयर का बड़ा साइबर हमला हुआ है। इसकी जद में भारत का सबसे बड़ा कंटेनर पोर्ट जेएनपीटी का एक टर्मिनल भी आया है।

विज्ञापन


बढ़ता साइबर क्राइम में हैकर कई तरह के क्राइम को अंजाम दे रहे हैं। जहां सिस्टम हैक कर एटीएम से पूरा कैश उड़ा रहे हैं, वहीं एक देश दूसरे देश की सुरक्षा में सेंध लगाकर गोपनीय सूचनाएं चुरा रहे हैं।
विज्ञापन


साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों और इसकी जानकारी आज सबके लिए जरूरी हो गई है। आवासीय विवि अल्मोड़ा बीएससी इन साइबर सिक्योरिटी पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है, ताकि युवा साइबर अपराधियों के मंसूबों को नाकाम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में कुलपति प्रो. एचएस धामी ने बताया कि अमेरिका की कंपनी रेड आइटी इनोवेटर के सहयोग से पाठयक्रम संचालित किया जाएगा। यह कंपनी भारत में भूमि आईटी नाम से संचालित है। 

कोर्स के लिए 30 सीटें निर्धारित

america will help india in fight with cyber crime
साइबर क्राइम सेल का दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
बीएससी इन साइबर सिक्योरिटी तीन वर्षीय डिग्री कोर्स है। इसमें 30 सीटें होंगी। कंपनी ने इसके लिए नियुक्तियां भी शुरू कर दी हैं। जुलाई अंतिम सप्ताह तक प्रवेश संबंधी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आवासीय विश्वविद्यालय उत्तराखंड यह डिग्री कोर्स शुरू करने वाला पहला संस्थान है।

विश्वविद्यालय तीन वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम में बीएससी इन क्लाउड कंप्यूटिंग शुरू करेगा। इसके जरिये अत्यधिक डेटा को सुरक्षित रखने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीसरा डिग्री कोर्स बीएससी इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स है। 

इस कोर्स में इंटरनेट के जरिये सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को एक साथ लाने का अध्ययन होगा। इसके लिए भी 30-30 सीटें निर्धारित हैं। यह पाठ्यक्रम भी भूमि आईटी के सहयोग से संचालित करेगा। 
 

पुलिस के पास पर्याप्त संसाधन नहीं

america will help india in fight with cyber crime
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

इस तरह के अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उत्तराखंड पुलिस के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। आधुनिक उपकरणों का अभाव है। यही कारण है कि अपराधी नहीं पकड़े जा रहे हैं।

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक साइबर अपराध हर दिन नए-नए तरीके से घटित हो रहे हैं। इसलिए डाटा व एकाउंट सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी बढ़ गई।

जहां मन करे लाइक नहीं करना चाहिए। पासवर्ड का खास ख्याल रखें। अपने मोबाइल, लैपटॉप को सुरक्षित रखें। अंजान के हाथ में न पकड़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed