फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amendment in the honor given to police personnel

Dehradun News: पुलिस कर्मचारियों को मिलने वाले सम्मान में संशोधन

Wed, 11 Sep 2024 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Amendment in the honor given to police personnel
I
विज्ञापन

IIसराहनीय और उत्कृष्ट सेवा के लिए अब डीजीपी डिस्क
I
I
I
I उत्कृष्ट और सराहनीय काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलने वाले सम्मान में संशोधन किया गया है। अब सम्मान सेवा चिह्न और अति उत्कृष्ट सेवा पदक के स्थान पर डीजीपी डिस्क प्रदान किए जाएंगे। डीजीपी डिस्क को भी स्वर्ण और रजत श्रेणी में रखा गया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार इन्हें सभी जगहों पर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुपात के हिसाब से प्रदान किया जाएगा।
I
I
I
Iपुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, मुख्यमंत्री सेवा पदक, उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न और अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाते थे, लेकिन अब इन्हें संशोधित करते हुए पांच प्रकार के सम्मान दिए जाएंगे। मुख्यालय के अनुसार इन सम्मानों के लिए फील्ड और कार्यालय स्टाफ भी हकदार होंगे। इसके साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

I
I
I
Iडीजीपी अभिनव कुमार के अनुसार सम्मान में सभी प्रकार की पारदर्शिता बरती जा रही है। आने वाले समय में भी यह पारदर्शिता बनाए रखी जाएगी। सभी पदकों और डीजीपी डिस्क के लिए एसओपी भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iये मिलेंगे सम्मान
I
I- राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक
I
I- मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक
I
I- पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क गोल्ड
I
I- पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क सिल्वरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article