फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ambulance service without driver

एंबुलेंस है, चालक नहीं, चली गई जान

Fri, 15 Nov 2013 08:41 PM IST
अमर उजाला, साहिया
अमर उजाला, साहिया Updated Fri, 15 Nov 2013 08:41 PM IST
विज्ञापन
ambulance service without driver

राजधानी देहरादून से सटे साहिया में समय पर 108 (एंबुलेंस) के न पहुंचने पर धारिया निवासी 50 वर्षीय संवारी देवी की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते एंबुलेंस पहुंच जाती तो महिला को जान नहीं गंवानी पड़ती।

विज्ञापन


चकराता से रवाना किया गया
कालसी तहसील के धारिया निवासी तौलाराम की पत्नी संवारी देवी अपने मायके बोहा गांव आई हुई थी। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने सुबह 5:20 बजे 108 को कॉल किया गया, लेकिन उन्हें बताया कि पायलेट के न होने के कारण साहिया के बजाय चकराता की 108 को मौके लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन


पहुंचने में डेढ़ घंटे लग गए
चकराता से रवाना हुई 108 को गांव तक पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे लग गए। तब तक महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि साहिया से गांव की दूरी महज आधा घंटे की है। महिला के पति का कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस के पहुंचने पर ऑक्सीजन मिल जाती तो उनकी पत्नी की जान नहीं जाती। 108 के पीआरओ मोहन सिंह राणा का कहना है कि पायलेट की कमी के चलते चकराता से एंबुलेंस भेजनी पड़ी। जल्द ही दो अन्य पायलेट की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पायलेट के भरोसे 108

साहिया स्थित 108 एक सप्ताह से महज एक पायलेट के भरोसे है, जबकि प्रत्येक एंबुलेंस में तीन पायलेट और इतने ही फार्मासिस्ट होते हैं। पायलेट की कमी के चलते ही 108 लोगों को चौबीस घंटे की सेवाएं नहीं दे पा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed