फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ambulance Service 108 may stop From April 24 in uttarakhand

गर्भवतियों और मरीजों की बढ़ेगी परेशानी, 24 अप्रैल से थम सकते हैं 108 एंबुलेंस के पहिए

Sat, 20 Apr 2019 09:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 20 Apr 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Ambulance Service 108 may stop From April 24 in uttarakhand
108 एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

23 अप्रैल तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं हुईं तो 24 को आपातकालीन सेवा 108 के पहिये थम सकते हैं। 108 संचालन करने वाली मौजूदा कंपनी जीवीके के कर्मचारी 23 अप्रैल तक नई कंपनी में समायोजित करने की मांग कर रहे हैं। सरकार के माध्यम से कंपनी ने उनकी सेवा समाप्त करने का नोटिस दिया है।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने 30 अप्रैल के बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी भी दी है। हालांकि, जीवीके के अधिकारियों ने इस चेतावनी पर आपत्ति जताई है और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन


इस संबंध में शुक्रवार को 108 कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन जमलोकी ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस वर्ष 31 मार्च से 108 का संचालन जीवीके के स्थान पर कैंप कंपनी को देने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवधि तक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो एक माह 30 अप्रैल तक इसे बढ़ा दिया गया। वर्तमान में कंपनी में 717 कर्मचारी 30 अप्रैल को सेवा समाप्ति के नोटिस पर काम कर रहे हैं। यानी 30 अप्रैल के बाद उनके हाथ में कोई काम नहीं होगा। 

विपिन जमलोकी ने कहा कि यदि 23 अप्रैल तक सरकार इन कर्मचारियों को नई कंपनी कैंप में समायोजित करने का आदेश नहीं देती है तो 24 अप्रैल को कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेशभर के सभी कर्मचारी परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच करेंगे।

यदि इसके बाद भी कोई आदेश जारी नहीं हुआ तो कर्मचारी 30 अप्रैल के बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी बीते 11 सालों से उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में यदि उन्हें इस तरह बाहर कर दिया जाता है तो वे आंदोलन को व्यापक बनाते हुए प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

हड़ताल करने वालों पर होगी कार्रवाई
वर्तमान में 108 का संचालन करने वाली कंपनी जीवीके के प्रदेश प्रभारी मनीष टिंकू का कहना है कि किसी भी सूरत में सेवा को रुकने नहीं दिया जाएगा। यदि कोई इस तरह की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। कंपनी की पूरी कोशिश रहेगी कि 24 अप्रैल को सेवा न रुके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed