फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amazing scenery spread in the sky through drone

Dehradun News: ड्रोन के माध्यम से आकाश में बिखेरी अद्भुत छटा

Mon, 10 Nov 2025 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Amazing scenery spread in the sky through drone
- यूकाडा ने मनाया राज्य स्थापना का रजत जयंती समारोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती उत्सव मनाया। इस दौरान ड्रोन लाइट शो में आकाश में 300 ड्रोन से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, आध्यात्मिक पहचान व प्राकृतिक सौंदर्य की छटा बिखेरी।
कार्यक्रम में ड्रोन से आसमान में दर्जनों मनोहर आकृतियां बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शो की शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड को समर्पित दृश्य से हुई, जिसमें भगवान शिव की जटाओं से गंगा अवतरण का अद्भुत चित्रण किया गया। इसके बाद 25 वर्षों की राज्य की यात्रा, ओम गैलेक्सी, त्रिशूल व डमरू, केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के प्रतीकात्मक दृश्य प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

राज्य की सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देते हुए ड्रोन शो में राज्य पक्षी हिमालयन मोनाल, पारंपरिक छोलिया नृत्य, लोक वाद्य यंत्र, लाड़ी की प्रतीकात्मक झांकी, पारंपरिक कुमाऊंनी पोशाक में एक पुरुष की आकृति दर्शाई गई। कार्यक्रम का समापन हेलिकॉप्टर एविएशन व उत्तराखंड सिविल एविएशन प्राधिकरण के प्रतीक चिन्ह की झलक के साथ हुआ, जो राज्य की प्रगति, सुगमता और नई संभावनाओं का प्रतीक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में यूकाडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएस टोलिया ने कहा, उत्तराखंड न केवल दिव्य विरासत और प्राकृतिक संपदा की भूमि है, बल्कि यह नवाचार और प्रगति की भी भूमि है। यह ड्रोन लाइट शो हमारी सांस्कृतिक पहचान को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत करता है। यह आयोजन सचिव सचिन कुर्वे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान, संचालन प्रभारी रंधीर कटोच, वित्त नियंत्रक दीपक चंद भट्ट के नेतृत्व में संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed