{"_id":"60cdb0358ebc3e34377bb28b","slug":"amar-ujala-vaccination-campaign-religious-leader-said-vaccine-is-only-important-weapon-in-war-against-corona-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान : धर्मगुरु बोले- महामारी के खिलाफ जंग में टीका ही अहम हथियार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान : धर्मगुरु बोले- महामारी के खिलाफ जंग में टीका ही अहम हथियार
Sat, 19 Jun 2021 02:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:58 PM IST
सार
सभी धर्मगुरुओं ने एक सुर में कहां की टीकाकरण अभियान तभी सफल होगा, जब एक भी व्यक्ति टीका लगवाने से नहीं छूटेगा। कोई भी व्यक्ति टीका लगने से न छूटे यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
कोरोना का टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में टीके को अहम हथियार बताते हुए सभी धर्म गुरुओं ने लोगों से टीकाकरण के लिए आगे आने का आह्वान किया है। अफवाहों को अनदेखा कर समाज व देशहित में टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन
कोरोना : देहरादून में रोजाना औसतन बन रहे 40 मृत्यु प्रमाण पत्र, जारी करने वाले के कांप रहे हाथ
विज्ञापन
सभी धर्मगुरुओं ने एक सुर में कहां की टीकाकरण अभियान तभी सफल होगा, जब एक भी व्यक्ति टीका लगवाने से नहीं छूटेगा। कोई भी व्यक्ति टीका लगने से न छूटे यह सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा : जांचें बढ़ने से घूमता रहा मीटर, कुंभ समाप्त होने के बाद भी ले रहे थे सैंपल
जीवन बचाने के लिए वैक्सीन एक बड़ा आधार है। इसलिए सभी को इसकी महत्ता को समझना चाहिए और स्वयं आगे आना चाहिए। यह हमारे जीवन की ही रक्षा के लिए बनाई गई हैं। इसलिए बेहिचक आगे आएं और वैक्सीन लगवाएं। देश को सुरक्षित रखना है तो टीकाकरण बहुत जरूरी है।
- पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट, शास्त्री, लक्ष्मीनारायण पंचायती मंदिर
हर इंसान को कोरोना से बचाव के लिए बताए गए उपाय पर अमल करना चाहिए। यदि आपने वैक्सीन नहीं लगवाई है तो लगवाने के लिए आगे आएं। कोरोना के खिलाफ इस जंग में हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी है। इस जंग में हमारे पास सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन ही है।
- सैयद अशरफ हुसैन कादरी, नायब सुन्नी शहरकाजी देहरादून
शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम् अर्थात शरीर ही सभी धर्मों को पूरा करने का माध्यम है। इसलिए इसका स्वस्थ रहना जरूरी है। कोरोना महामारी से शरीर को टीका ही बचा सकता है। हमारे चिकित्सकों के एक साल के अथक प्रयास के बाद टीका बना है। इसलिए बेहिचक टीका लगवाइए।
- 105 क्षुल्लक समर्पण सागर, जैनसमाज
अफवाहों से सभी को बचने की जरूरत है। टीकाकरण के लिए आगे आइए। सही जानकारी साझा करें और बिना स्पष्टीकरण के किसी भी नतीजे पर न पहुंचे। इस वक्त हमारी जिंदगी टीका लगवाने से ही बच सकती। खुद भी टीका लगवाइए और अन्य लोगों को भी प्रेरित कीजिए।
- रागी मनजीत सिंह मीत, गुरुद्वारा नानकसर,
राजावाला पीएचसी के दिव्यांग प्रभारी सुरेश कुमार ठाकुर कोरोना काल में पेश कर रहे हैं उदाहरण
देहरादून में राजावाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी सुरेश कुमार ठाकुर खुद दिव्यांग हैं, लेकिन कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान का जिस तरह संचालन कर रहे हैं, वो एक अलग ही तरह का उदाहरण है।
सहसपुर ब्लाक में टीकाकरण के मामले में राजावाला केंद्र नम्बर वन पर है, जिसके तहत अभी तक 45 प्लस के वर्ग में औसतन 83 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। इस केंद्र के अंतर्गत कई ऐसे इलाके हैं, जहां पर 95 फीसदी तक भी टीकाकरण हो चुका है।
दिव्यांग सरकारी कार्मिकों की खास स्थिति को देखते हुए सरकार ने उन्हें घर से ही काम करने की सहूलियत दी है, लेकिन सुरेश कुमार ठाकुर ने अपने आफिस को ही घर बना लिया है। उनका ज्यादातर समय व्यवस्थाओं को देखने के लिए यहीं गुजर रहा है। दिव्यांग होना उनके मामले में कहीं रुकावट साबित नहीं हो रही है। राजावाला केंद्र के अंतर्गत अभी तक 45 प्लस वर्ग में साढ़े सात हजार लोगों को टीका लग चुका है। इसमें 18 प्लस वर्ग के 800 लोग शामिल नहीं हैं।