फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala vaccination campaign : enthusiasm seen among the youth for getting covid vaccine

टीका ही बचाएगा अभियान : कोविड वैक्सीन लगवाने में युवाओं में खासा उत्साह

Fri, 02 Jul 2021 12:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 02 Jul 2021 12:38 PM IST
सार

कोविन पोर्टल के टीकाकरण डाटा के अनुसार प्रदेश में 16 जनवरी से लेकर जून तक 44 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

विज्ञापन
amar ujala vaccination campaign : enthusiasm seen among the youth for getting covid vaccine
युवाओं में खासा उत्साह - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कोविड का टीका लगवाने में युवाओं में खासा उत्साह है। अब तक 18 से 44 आयु वर्ग में लगभग 40 प्रतिशत टीकाकरण किया गया है। प्रदेश में कुल टीकाकरण में 81.3 प्रतिशत पहली डोज लगी है। जून में सबसे ज्यादा 14.83 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। छह माह में प्रदेश में 44 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। शुक्रवार को केंद्र की ओर से राज्य के लिए दो लाख वैक्सीन की खेप भेजी जाएगी। 

विज्ञापन


कोविन पोर्टल के टीकाकरण डाटा के अनुसार प्रदेश में 16 जनवरी से लेकर जून तक 44 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इसमें 81.3 प्रतिशत पहली और 18.7 प्रतिशत दूसरी डोज है। 18 से 44 आयु वर्ग में 1755262 (39.9 प्रतिशत), 45 से 60 आयु वर्ग में 1379646 (31.4 प्रतिशत) और 60 से अधिक आयु वर्ग में 1265658 (28.8 प्रतिशत) लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। अब तक कुल टीकाकरण में 52.2 प्रतिशत पुरुष और 47.8 प्रतिशत महिलाओं को टीके लगाए गए। 
विज्ञापन


95 प्रतिशत कोविशील्ड टीके लगे
प्रदेश में चल रहे टीकाकरण अभियान में लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन की डोज दी जा रहे हैं। अब तक 95 प्रतिशत कोविशील्ड और पांच प्रतिशत कोवैक्सीन के टीके लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मिलेगी दो लाख वैक्सीन की डोज
प्रदेश में कोविशील्ड वैक्सीन कम पड़ रही है। केंद्र की ओर से शुक्रवार को दो लाख कोविशील्ड वैक्सीन की खेप राज्य को भेज जा रहा है। इससे टीकाकरण अभियान की रफ्तार बढ़ेगी। बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में 507 केंद्रों पर 44959 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 

प्रदेश में कोविड वैक्सीन लगाने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। केंद्र की ओर से नियमित रूप से वैक्सीन की आपूर्ति की जा रही है। शुक्रवार को दो लाख वैक्सीन राज्य को मिलेगी। अब तक 44 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीन लगवाने में घबराएं नहीं है। बारी आने पर टीका अवश्य लगाएं।

- डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी 

जून में टीकाकरण में तेजी आई है। जिसमें 1483185 लोगों को टीका लगाया गया। प्रदेश में अब तक हुए टीकाकरण में 18 से 44 आयु वर्ग में 40 प्रतिशत वैक्सीन लगाई है। यह अन्य श्रेणियों की तुलना में अधिक है। 
- अनूप नौटियाल, अध्यक्ष, सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed