फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Samvad, Intellectuals discussed about villages including climate change

अमर उजाला संवाद : 'देश की आत्मा उत्तराखंड में बसती है' पढ़ें, जलवायु परिवर्तन सहित गांवों को लेकर बुद्धिजीवियों की कहीं ये खास बातें

Fri, 29 Apr 2022 01:09 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 29 Apr 2022 01:09 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला की स्थापना के 75 वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य पर बृहस्पतिवार को आयोजित अमर उजाला उत्कृष्टता समारोह में 31 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया। इस दौरान एक परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। 

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad, Intellectuals discussed about villages including climate change
अमर उजाला कार्यक्रम में बुद्धिजीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला उत्कृष्टता सम्मान समारोह कार्यक्रम के अवसर पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रख्यात पर्यावरणविद् पद्मभूषण अनिल जोशी ने आगामी दशक में उत्तराखंड की प्राथमिकता विषय पर चर्चा में कहा कि गांव को विकास की धुरी बनाना होगा। राज्य को बचाने के लिए गांवों को बचाने की आवश्यकता है। देश की आत्मा उत्तराखंड है... और उत्तराखंड की आत्मा गांव है। 
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाए कि  उत्तराखंड विकास क्यों मांग रहा है? पहाड़ और गांव का क्या हुआ है? आज भारत 6.5 लाख गांवों का देश है। इसके बावजूद गांवों के विकास के लिए कारगर नीति नहीं बन पाए। जिससे गांव खाली हो रहे हैं। उत्तराखंड में संसाधनों की कमी नहीं है। खेती-बाड़ी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकती है।
विज्ञापन


जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में 18 से 20 हजार करोड़  रुपया सीधे खेतीबाड़ी से जुड़ सकता है। लेकिन मुट्ठी भर लोगों को लेकर राज्य आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि आज बंजर हो रहे खेतों के लिए जंगली जानवरों की समस्याओं को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। जब गांव खाली होंगे तो बंदर या अन्य जंगली जानवर तो आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी लोगों ने जंगली जानवरों की समस्याओं को एक बड़ा मुद्दा बनाया था। लेकिन आज वहीं हिमाचल बागवानी से 18 से 30 हजार करोड़ रुपये सालाना की आय प्राप्त कर रहा है। पलायन को लेकर अल्मोड़ा और पौड़ी को सामने रखा जा रहा है। जबकि चकराता समेत यमुना घाटी के कई गांवों से पलायन नहीं हुआ है।

आज भी लोग खेती-बाड़ी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ पर्यटन को जोड़ने की बात होनी चाहिए। हर मंच पर विकास की बहस में अब गांवों में निराशा आने लगी है। राज्य गठन के 22 सालों में हमने सिर्फ असमानता पैदा कर दी है। जोशी ने सुझाव दिया कि राज्य के विकास की धुरी गांव को बनाने की जरूरत है। इससे पर्यावरण का संरक्षण भी होगा और गांवों से लोगों का पलायन की समस्या भी समाप्त होगी।

उत्तराखंड में बने क्लाइमेट लीडरशिप मॉडल : अनूप नौटियाल

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन (एसडीसी) के संस्थापक एवं समाज सेवी अनूप नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड में क्लाइमेट लीडरशिप मॉडल बनाने की जरूरत है। अगले 10 वर्षों में इस मॉडल के आधार पर उत्तराखंड जलवायु परिवर्तन की दौड़ में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सकता है। इस ख्याति को हासिल करने में उत्तराखंड के पास संसाधन और क्षमता है। 


अमर उजाला उत्कृष्टता सम्मान समारोह में आगामी दशक में उत्तराखंड की प्राथमिकता विषय पर परिचर्चा में अनूप नौटियाल ने कहा कि 2021 में ग्लासगो में कॉप-26 सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन को लेकर पंचामृत का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का पंचामृत कैसा हो सकता है। इस पर विचार करने की आवश्यकता है। जलवायु परिवर्तन की दौड़ में हमारा सपना उत्तराखंड को अग्रणी स्थान दिलाने का होना चाहिए।


2014 में उत्तराखंड ने जलवायु परिवर्तन का रखा था खाका

इसके लिए प्रदेश में क्लाइमेट लीडरशिप मॉडल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक मरीज को डॉक्टर मल्टी विटामिन देता है। उसी तरह जलवायु परिवर्तन में समग्र विकास भी एक मल्टी विटामिन की तरह है। उन्होंने कहा कि पहली बार 2008 में क्लाइमेट एक्शन प्लान की चर्चा शुरू हुई थी। 2014 में उत्तराखंड ने जलवायु परिवर्तन का खाका रखा था। उन्होंने कहा कि मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों के जनसंख्या घनत्व में भारी अंतर आ रहा है।
 

इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन को लेकर हमारे सामने कई चुनौतियां भी हैं। राज्य गठन के समय उत्तराखंड 4 लाख वाहन पंजीकृत थे। 20 सालों में इनकी संख्या 32 लाख तक पहुंच गई है। वाहनों की संख्या में आठ गुना बढ़ोतरी हुई। जबकि इसके सापेक्ष सड़कें सिर्फ तीन गुना ही बढ़ीं। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा, पहाड़ों में ग्रीन बिल्डिंग पर फोकस करना होगा। उन्होंने राज्य के विकास में जनसहभागिता और जन संवाद को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी नीति बिना जनसहभागिता के सफल नहीं हो सकती है।

दो साल में गरीबी मुक्त बन सकता उत्तराखंड : संजीव चोपड़ा

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के पूर्व निदेशक संजीव चोपड़ा ने कहा कि उत्तराखंड देश के महत्वपूर्ण राज्यों में आता है। उत्तराखंड गरीबी से मुक्ति पाने वाला देश का पहला राज्य बन सकता है। इस लक्ष्य को 10 साल में नहीं, बल्कि दो साल में पूरा किया जा सकता है। इसके लिए भारी भरकम बजट की जरूरत नहीं है। सिर्फ दृष्टिकोण में बदलाव लाने की आवश्यकता है। 


अमर उजाला के 75वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य पर आयोजित उत्कृष्टता सम्मान समारोह में आगामी दशक में उत्तराखंड की प्राथमिकता पर परिचर्चा में संजीव चोपड़ा ने कहा कि उत्तराखंड में 10 प्रतिशत लोग बीपीएल श्रेणी (गरीबी रेखा से नीचे) हैं। युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर सर्विस सेक्टर को बढ़ावा देकर उत्तराखंड को गरीब मुक्त राज्य बनाया जा सकता है। राज्य के युवाओं को सक्षम बनाने की जरूरत है। जिससे प्रदेश का नौजवान न्यूनतम मजदूरी से हट कर ऐसे क्षेत्र में जाएं, जहां वह सम्मान पा सके। 


10 प्रतिशत विनिर्माण और 28 प्रतिशत सर्विस सेक्टर की
उन्होंने सुझाव दिया कि ग्राम्य विकास विभाग का नाम बदल कर कौशल विकास विभाग किया जाना चाहिए। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के बीच की खाई को दूर करने की आवश्यकता है। प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के विकास पर फोकस करना होगा। इसके लिए देहरादून के बजाय दूरदराज क्षेत्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती करनी होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का अध्ययन किया जाए तो इसमें कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी10 फीसदी की है। जबकि 10 प्रतिशत विनिर्माण और 28 प्रतिशत सर्विस सेक्टर की है।

आने वाला युग सर्विस सेक्टर का है। सर्विस सेक्टर को विकसित करने के लिए रूपरेखा बनाई जानी चाहिए। उन्होंने देश की रक्षा में उत्तराखंड की अहम भूमिका है। रक्षा के साथ राज्य का एक घनिष्ठ रिश्ता रहा है। लेकिन आने वाले 20 सालों में जो लड़ाई लड़ी जाएगी, वह बंदूक से नहीं होगी। वह लड़ाई इंटेलिजेंस और स्पेस तकनीकी से लड़ी जाएगी। उत्तराखंड में आईआईटी समेत कई बड़े संस्थान है। जिनके ज्ञान और तकनीकी से हम आने वाले समय के लिए देश की रक्षा नींव रख सकते हैं।

विकास के लिए नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत : अजीत चतुर्वेदी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान(आईआईटी) रुड़की के निदेशक प्रो. अजीत चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए नवाचार (इनोवेशन) को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसके लिए उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों और छात्रों को इनोवेटिव काम पर विशेष ध्यान देना होगा। जिससे समाज के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा सके। 

अमर उजाला उत्कृष्टता सम्मान समारोह में आगामी दशक में उत्तराखंड की प्राथमिकता विषय पर परिचर्चा में निदेशक चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए आईआईटी रुड़की ने विशेष योजनाएं बनाई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए एमटेक और पीएचडी में इंटर्नशिप स्कॉलर की स्कीम शुरू की है। इसके अलावा आईआईटी के छात्रों और वैज्ञानिकों के सूचना प्रौद्योगिकी ज्ञान को साझा करने के लिए टेक सारथी चलाई है। जिसमें आईआईटी की ओर से प्रदेश में स्थापित उद्योगों को आईटी के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने में सहयोग किया जा रहा है। 

कृषि और सर्विस सेक्टर में नवाचार की ज्यादा संभावनाएं
निदेशक ने कहा कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी कम होने से आईआईटी ने शंकुतला (स्कीम फॉर एस्पीरेंट्स ऑफ नॉलेज अंडर टेलेंट एडवांसमेंट) फेलोशिप योजनाएं शुरू की है। जिसमें उत्तराखंड की लड़कियां 6 मई तक आवेदन कर सकती है। उच्च शिक्षण संस्थान के छात्रों के नवाचार आइडिया को स्टार्ट अप के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इससे प्रदेश में नए उद्योग स्थापित होंगे।

ये भी पढ़ें...चेन लुटेरों ने उड़ाया शहर का चैन:  चार घंटे तक सड़कों पर जमकर बरपाया कहर, एक के बाद एक महिलाओं को बनाया निशाना

कृषि और सर्विस सेक्टर में नवाचार की ज्यादा संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू की है। इस नीति से शिक्षा क्षेत्र में मानसिकता बदलने का काम किया है। नीति में ऐसे कार्यक्रम बनाए हैं। जिसकी छात्रों को जरूरत है। एक तरह से नई शिक्षा नीति ने बंद दरवाजे खोले दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी ने आनलाइन शिक्षा को अवसर में बदला है। ऑनलाइन शिक्षा की पहुंच ज्यादा हुई है।
 

विकास के लिए दोहरी नीति अपनाना ठीक नहीं : चंडी प्रसाद भट्ट

 सुप्रसिद्ध पर्यावरण आंदोलनकारी पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि राज्य के विकास के लिए दोहरी नीति अपनाना ठीक नहीं है। वर्ष 2013 में आई केदारनाथ आपदा से सबक लेना होगा। उन्होंने पिघलते ग्लेशियरों पर चिंता जताते हुए कहा कि विकास के लिए परिवर्तन हो रहे हैं और संवेदनशीलता खत्म हो रही है। 

बृहस्पतिवार केे अमर उजाला उत्कृष्टता सम्मान समारोह में आगामी दशक में उत्तराखंड की प्राथमिकता पर परिचर्चा में पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि ग्लेशियरों के मुहाने पर इको सेंसटिव जोन में बड़े-बड़े परियोजनाओं को लगाने की मंजूरी दी जा रही है। लेकिन एक गांव तक सड़क बनाने के लिए इको सेंसिटिव जोन के मानकों को हवाला दिया जाता है।  

विकास के लिए किए जाने वाले परिवर्तनों का लोगों पर क्या असर?
विकास में इस तरह की दोहरी नीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2013 में केदारनाथ आपदा आई। उस समय इस आपदा को समझने के लिए उत्तरकाशी से लेकर पिथौरागढ़ तक यात्रा की। इस दौरान भागीरथी, अलकनंदा, यमुना, सरयू, धौली नदियों में आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ।

 केदारनाथ के बाद चमोली जिले के रैणी गांव में आई आपदा से सबक लेना होगा। विकास के लिए जो परिवर्तन किए जा रहे हैं। उससे लोगों की आजीविका और पर्यावरण पर क्या असर पड़ रहा है। इसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्लेशियरों के घटने से जो दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उसका अध्ययन करने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से एक अलग से विभाग बनाने का सुझाव दिया था। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed