फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Samvad 2026 Stalwarts from fields of digital content spirituality and renewable energy

अमर उजाला संवाद 2026: डिजिटल कंटेंट, अध्यात्म और रिन्यूएबल एनर्जी के ये दिग्गज होंगे संवाद का खास आकर्षण

Fri, 19 Jun 2026 09:51 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 19 Jun 2026 09:51 PM IST
सार

देहरादून में 24 जून को आयोजित होने वाले अमर उजाला संवाद में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां पहुंचेंगी। देश के प्रमुख नीति-नियंता, विचार -विशेषज्ञ आपसे रूबरू होंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad 2026 Stalwarts from fields of digital content spirituality and renewable energy
अमर उजाला संवाद 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में 24 जून को अमर उजाला उत्तराखंड संवाद का आयोजन कर रहा है। सतत विकास की थीम पर आयोजित हो रहे इस संवाद में देश के प्रमुख नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ आपसे रूबरू होंगे। संवाद में न केवल बदलते उत्तराखंड की बात होगी बल्कि डिजिटल कंटेंट क्रिएशन, धर्म संस्कृति और आध्यात्म व रिन्यूएबल एनर्जी के दिग्गजों का खास आकर्षण होगा। क्योंकि इसमें शामिल होंगी देवी चित्रलेखा, रेडियो जॉकी प्रवीन, कंटेंट क्रिएटर सुकु उर्फ साक्षी केसवानी व सनश्योर एनर्जी के कार्तिकेय एन शर्मा। 

विज्ञापन


डिजिटल दुनिया में कंटेंट से बनाई करोड़ों लोगों के दिलों में जगह
सोशल मीडिया की दुनिया में ‘बीइंग सुकू’ के नाम से लोकप्रिय साक्षी केसवानी भी अमर उजाला संवाद उत्तराखंड 2026 का हिस्सा होंगी। कॉमेडी, डेली लाइफ सिचुएशन्स, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट के जरिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई है। करीब 90 लाख फॉलोअर्स के साथ सुकू आज देश की लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर्स में शुमार हो चुकी हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘सिनेमा मरते दम तक’ से अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा। संवाद के मंच से सुकू डिजिटल कंटेंट क्रिएशन, सोशल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स और युवाओं के लिए उभरते अवसरों पर अपने विचार साझा करेंगी।
विज्ञापन


रेडियो की दुनिया से युवाओं की आवाज बने आरजे प्रवीण
अपनी सहज शैली, बेबाक अभिव्यक्ति और श्रोताओं से जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले आरजे प्रवीण रेडियो जगत का एक जाना-माना नाम हैं। वर्ष 2006 में रेडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले आरजे प्रवीण आज देशभर में लोकप्रिय पहचान बना चुके हैं। आरजे होने के साथ-साथ वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। आपको सोशल मीडिया पर 1.2 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। रेड एफएम में रहते हुए आरजे प्रवीण ने न सिर्फ ‘रेड मुर्गा’ और ‘एक कहानी ऐसी भी’ जैसे चर्चित शो किए, बल्कि आईपीएल और महिला क्रिकेट विश्व कप जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों को भी कवर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला संवाद 2026:  विचारों के महाकुंभ में जुटेंगी नीति, खेल, सिनेमा की हस्तियां, दूनवासियों के लिए खास मौका

'सुप्रभात देहरादून' सत्र में जीवन मूल्यों का संदेश देंगी देवी चित्रलेखा जी
देवी चित्रलेखा भारत की प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता, भागवत कथा वाचिका और भजन गायिका हैं। वे देश-विदेश में अपनी ओजस्वी वाणी और आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए जानी जाती हैं। हरियाणा के पलवल में जन्मी देवी चित्रलेखा जी महज चार वर्ष की आयु से आध्यात्मिक साधना और दीक्षा के मार्ग पर अग्रसर हो गई थीं। उनकी पहली कथा सात वर्ष की आयु में वृंदावन में हुई थी। वे अब तक 35 से अधिक देशों में 600 से ज्यादा कथाओं का आयोजन कर चुकी हैं। संवाद में वे सुप्रभात देहरादून सत्र के जरिये जीवन मूल्यों, आध्यात्मिकता, भारतीय संस्कृति और वर्तमान समय में नैतिकता के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगी।

स्वच्छ ऊर्जा से आत्मनिर्भर भारत की दिशा पर रखेंगे विचार
सोलर, विंड और एनर्जी स्टोरेज सेक्टर में 11 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले कार्तिकेय एन शर्मा देश की उभरती रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में से एक सनश्योर एनर्जी के को-फाउंडर एवं चीफ बिजनेस ऑफिसर हैं। ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों और भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों के बीच वे संवाद के मंच से रिन्यूएबल एनर्जी की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। कार्तिकेय बताएंगे कि कैसे स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और नवाचार का समन्वय भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहा है। साथ ही वे सौर ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण और हरित विकास से जुड़े उन पहलुओं पर भी प्रकाश डालेंगे, जो आने वाले वर्षों में देश की प्रगति की आधारशिला बन सकते हैं।

चुनिंदा लोगों को मिलेगा मो.कैफ के कार्यक्रम का हिस्सा बनने का मौका 
दिए गए QR Code को स्कैन कर अभी रजिस्टर करें और पाएं मौका पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के कार्यक्रम का हिस्सा बनें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म अमर उजाला एप के इवेंट सेक्शन में है। सीटें सीमित अभी करें रजिस्टर।
https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2026/06/19/75_6a34a4a4b98a6.jpg

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed