फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Samvad 2023: Brainstorming in Doon today on the roadmap for the development of Uttarakhand

Amar Ujala Samvad: कैसी होगी उत्तराखंड की स्वर्णिम शताब्दी, विकास के रोडमैप पर आज दून में मंथन करेंगी हस्तियां

Mon, 19 Jun 2023 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 03:46 AM IST
सार

मौका होगा अमर उजाला संवाद उत्तराखंड का। इसमें देशभर के शिक्षा, खेल, उद्योग, सिनेमा, पर्यटन जगत की हस्तियां जुटेंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट समेत राजनीतिक जगत की कई हस्तियां भी आकर्षण होंगी।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad 2023: Brainstorming in Doon today on the roadmap for the development of Uttarakhand
'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड' - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहे उत्तराखंड के विकास के रोडमैप पर आज देहरादून में मंथन होगा। मौका होगा अमर उजाला संवाद उत्तराखंड का। इसमें देशभर के शिक्षा, खेल, उद्योग, सिनेमा, पर्यटन जगत की हस्तियां जुटेंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट समेत राजनीतिक जगत की कई हस्तियां भी आकर्षण होंगी।

विज्ञापन


सोमवार सुबह नौ बजे से आईएसबीटी के निकट स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में कार्यक्रम की शुरुआत होगी। विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे। पूर्व कि्रकेटर वीरेंद्र सहवाग उत्तराखंड में खेल की संभावनाओं पर चर्चा के साथ ही युवाओं को प्रोत्साहित करेंगे। 
विज्ञापन


पर्यटन एवं उद्योग क्षेत्र पर संवाद में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, इंटर कांटिनेंटल होटल्स ग्रुप के साउथ वेस्ट एशिया एमडी सुदीप जैन, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के सीईओ रजनीत कोहली शामिल होंगे। शिक्षा के सत्र में यूजीसी के चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार, ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, सिनेमा, आर्ट एंड कल्चर के सत्र में पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात गायक कैलाश खेर, बॉलीवुड अभिनेत्री श्रिया सरन, मीनाक्षी दीक्षित, अलाया एफ शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल से जुड़े सत्र में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रहीं रानी रामपाल, इंडियन डबल ट्रैप शूटर रंजन सोढ़ी मौजूद रहेंगे। र्स्टाटअप व उद्योग सत्र में ड्रूम के सीईओ संदीप अग्रवाल, न्यूबर्ग इंजीनियरिंग के एमडी एके त्यागी शामिल होंगे। शाम को दून विश्वविद्यालय के सभागार में गायक कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे। 


एनडीटीवी इंडिया टेलीविजन पार्टनर 
अमर उजाला संवाद उत्तराखंड का टेलीविजन पार्टनर एनडीटीवी इंडिया है। एनडीटीवी चैनल पर दिनभर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। जो लोग कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, वे घर बैठे टीवी पर पूरा कार्यक्रम देख सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed