फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala matri shakti samman

अमर उजाला करेगा मातृशक्ति का सम्मान

Fri, 07 Mar 2014 08:50 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 07 Mar 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
amar ujala matri shakti samman

अमर उजाला फाउंडेशन शुक्रवार को उत्तराखंड की मातृशक्ति के हौसले को सम्मान देगा।

विज्ञापन


पढ़ें, चुनाव की घोषणा से पहले रावत ने दी युवाओं को सौगात

हिमालय पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन (हेस्को) संग शुक्रवार को वह टाउन हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसमें महिला केंद्रित विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में पिछली बार इनके सिर सजा था ताज
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्मान कार्यक्रम से ठीक पहले सुबह साढ़े 10 बजे से एक संवाद गोष्ठी भी होगी, जिसमें प्रदेश के पर्यावरण और उससे प्रदेश की महिलाओं पर पड़ने वाले प्रभाव के साथ ही पहाड़ के जीवन पर पड़ने वाले असर पर बात होगी।

ऐसा इसलिए ताकि प्रदेश की नीति और योजना में शामिल किए जाने लायक कुछ अहम बिंदु सामने आ सकें।

पढ़ें, चार बेटियों ने पिता को मुखाग्नि देकर ऋण उतारा

बता दें कि अमर उजाला फाउंडेशन ने हेस्को के साथ संयुक्त रूप से उत्तराखंड के आपदा प्रभावित 21 गांवों में अस्थायी आवास बनाने की मुहिम के साथ ही दून के समीप स्थित बांदल घाटी के पांच गावों में समग्र विकास का कार्य शुरू किया था।

पढ़ें, अपने ही मंत्रियों से रावत का 36 का आंकड़ा

175 से भी अधिक आश्रय बनाने का संकल्प चार स्थानीय स्वैच्छिक संगठनों के साथ मिलकर पूरा किया जा सका। इस कार्य में बेजोड़ भूमिका अदा करने वाली पहाड़ की महिलाओं को ही सम्मानित करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।

पढ़ें, हरीश रावत ने उत्तराखंड को दिए 14 नए विभाग

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed