अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ: पंडित पुरुषोत्तम गौड़ को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सीएम धामी ने किया सम्मानित
अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ 2026 जारी है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। पहले सत्र में ज्योतिष के विद्वानों मंच पर अपने विचार रखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8वें दो दिवसीय अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस दौरान पंडित पुरुषोत्तम गौड़ को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सीएम धामी ने इस अवसर पर कहा कि ये ज्योतिष हमारे प्राचीन और दिव्य ज्ञान में छिपे हुए वैज्ञानिक रहस्यों को आम लोगों तक पहुंचाने का अद्भुत प्रयास है। कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में ज्ञान और विज्ञान और आध्यात्म का बहुत अद्वितिय संगम है।
शनिवार को अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में देशभर के ज्योतिषियों ने हिस्सा लिया। सीएम धामी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमारी सनातन संस्कृति केवल आस्था और विश्वास पर ही आधारित नहीं है। बल्कि एक गहरे वैज्ञानिक दृष्टिकोण, चिंतन और शोध का परिणाम है। अक्सर ज्योतिष विज्ञान को मात्र आस्था के साथ जोड़कर देखा जाता है। परंतु यह सच्चाई है कि ज्योतिष एक भारत का अत्यंत समृद्धपूर्ण वैज्ञानिक शास्त्र है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में दो स्प्रिचुअल जोन बनेंगे। एक गढ़वाल और दूसरा कुमाऊं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि भी बतौर विशेष अतिथि उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। देश-प्रदेश के 108 ज्योतिषाचार्य आज से दो दिन तक निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।
ग्रहों की स्थिति समय की बदलती परिस्थिति सत्र हुआ आयोजित
पहले दिन 'ग्रहों की स्थिति समय की बदलती परिस्थिति' विषय पर विशेष सत्र हुआ, जिसमें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों ने अपनी बात रखी। ज्योतिष महाकुंभ में देश-प्रदेश के 108 विभिन्न विधाओं (हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष, वास्तु, टैरो कार्ड, हस्ताक्षर, फेस रीडिंग आदि) के विशेषज्ञ ज्योतिषी निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श देंगे। यह क्रम रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहेगा। रविवार को समापन समारोह में प्रदेश के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
ऐसे कराएं पंजीकरण
8वें ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श के लिए निशुल्क पंजीकरण शुरू हो गया है। आप भी खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराएं और सबमिट कर दें। आपका पंजीकरण हो जाएगा।
माय ज्योतिष के बारे में
माय ज्योतिष अमर उजाला की एक पहल है। माय ज्योतिष आधुनिक जीवन की समस्याओं का समाधान प्राचीन ज्योतिषीय ज्ञान के माध्यम से प्रदान करता है। यहां पूजा, अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से सीधी बातचीत और ज्ञानवर्धक ज्योतिषीय ब्लॉग जैसी सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हैं। हमारा उद्देश्य ज्योतिष और सनातन धर्म की संस्कृति को सहेजना और आने वाली पीढ़ी को उसकी महत्ता से जोड़ना है। माय ज्योतिष, ज्योतिष से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सरल और विश्वसनीय रूप में लोगों तक पहुंचाता है। ‘ज्योतिषी से बात करें’ सेवा के जरिए हमारे विशेषज्ञ करियर, प्रेम, विवाह और धन से जुड़ी समस्याओं में सटीक व व्यावहारिक मार्गदर्शन देकर आपके जीवन को नई दिशा देने में मदद करते हैं।
माय ज्योतिष एप डाउनलोड करें और राशिफल, ऑनलाइन पूजा, जन्म कुंडली जैसी जानकारी पाएं
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.amarujala.myjyotish&referrer=utm_source%3Devent%26utm_campaign%3Dastrology-mahakumbh&pli=1
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.