फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Graphic Era Astrology Mahakumbh program launched today

अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ: कार्यक्रम का शुभारंभ आज, बनवाएं निशुल्क कुंडली और लें ज्योतिष परामर्श

Sun, 25 Dec 2022 01:50 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Dec 2022 01:50 AM IST
सार

राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की ओर से कार्यक्रम उद्घाटन के बाद देश के नामी ज्योतिषी आम लोगों को निशुल्क परामर्श देंगे। ग्राफिक एरा डीम्ड विवि क्लेमेंटटाउन में होने वाले ज्योतिष महाकुंभ में रविवार को निशुल्क परामर्श का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Graphic Era Astrology Mahakumbh program launched today
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांचवें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का शंखनाद रविवार को सुबह नौ बजे हो जाएगा। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की ओर से कार्यक्रम उद्घाटन के बाद देश के नामी ज्योतिषी आम लोगों को निशुल्क परामर्श देंगे। ग्राफिक एरा डीम्ड विवि क्लेमेंटटाउन में होने वाले ज्योतिष महाकुंभ में रविवार को निशुल्क परामर्श का मौका मिलेगा। इसमें जिन्होंने मोबाइल नंबर 9982997577 पर मिसकॉल किया है, वह पहले ज्योतिषीय परामर्श पा सकेंगे। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


26 दिसंबर को सीएम करेंगे ज्योतिषियों का सम्मान
ज्योतिष महाकुंभ के तहत 26 दिसंबर को ग्राफिक एरा डीम्ड विवि में ज्योतिष की विभिन्न विधाओं पर चार टॉक शो होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वह ज्योतिषियों को सम्मानित भी करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

मुफ्त कुंडली बनवाएं
अगर आपके पास सही जन्म तिथि, जन्म समय और जन्म स्थान की जानकारी है तो आप मौके पर निशुल्क कुंडली बनवा सकते हैं। अगर सही जन्म समय आदि नहीं है तो आप अपनी प्रश्न कुंडली निशुल्क बनवाकर उस प्रश्न विशेष का जवाब ज्योतिषियों से पा सकते हैं।

कुंडली नहीं तो इनसे ले सकते हैं परामर्श
जन्म कुंडली या जन्म समय आदि की जानकारी आपके पास नहीं है तो आप हस्तरेखा विशेषज्ञों, टैरो कार्ड रीडर, न्यूमेरोलॉजी, हस्ताक्षर विशेषज्ञों से भी अपने सवालों के जवाब और ज्योतिषीय परामर्श पा सकते हैं।

विज्ञापन

कल भी पूछ सकते हैं ज्योतिषियों से सवाल
दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ के तहत 26 दिसंबर को भी लोग अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं। इसके लिए विवाह-तलाक, वास्तु, कॅरिअर और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर चार टॉक शो का आयोजन होगा। इस दौरान तमाम उपायों की जानकारी के साथ आप अपने सवालों के जवाब भी पा सकते हैं।

आचार्य इंदु प्रकाश को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान
आचार्य पंडित इंदु प्रकाश को भविष्य जानने वाली विधाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ‘अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ 2022’ का लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान दिया जाएगा। पूर्व में यह सम्मान सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर बेजन दारूवाला, पंडित केए दुबे पद्मेश, वास्तुविद् पंडित सतीश शर्मा और आचार्य अजय भांबी को दिया जा चुका है। 26 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आचार्य को यह सम्मान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed