अमर उजाला एक्सक्लूसिव : महाकुंभ 2021 में 16 तरह के फूलों से होगा श्रद्धालुओं का स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकुंभ के दौरान 16 तरह के फूलों से श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। मेला प्रशासन गंगनहर के किनारे सात किलोमीटर क्षेत्र की फुलवारी तैयार करेगा। यहीं नहीं गंगनहर के किनारे बनी मलिन बस्तियों की दीवारों पर अध्यात्मिक और प्रकृति से जुड़ी वॉल पेंटिंग भी की जाएगी।
हरिद्वार में इस बार महाकुंभ के दौरान मलिन बस्तियों को टिन शेड से छिपाया नहीं जाएगा। बल्कि कुंभ में मलिन बस्तियों को फूलों और वॉल पेंटिंग से सजाया जाएगा। जब श्रद्धालु शहर में दाखिल होंगे तो उनको हाईवे से रंगबिरंगे महकते फूलों का नजारा देखने को मिलेगा।
फुलवारी तैयार करने के लिए मेलाधिकारी दीपक रावत ने सिंहद्वार से बैराज कॉलोनी के किनारे कांवड़ पटरी के सात किलोमीटर के पैच को चिह्नित किया है। फुलवारी तैयार करने जिम्मेदारी उद्यान निरीक्षक एआरए जोशी को दी गई है। फुलवारी में अलग अलग रंग और प्रजाति के 16 तरह के फूल लगाए जाएंगे। वहीं गंगनहर के पास मलिन बस्तियों की दीवारों पर वॉल पेंटिंग की जाएगी।
मार्च और अप्रैल में खिलेंगे फूल
अगले साल मार्च से अप्रैल के बीच महाकुंभ मेला चरम पर होगा। देश विदेश से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए गंगा घाटों पर जुटेंगे। फुलवारी में ऐसे फूल लगाए जाएंगे जो मार्च और अप्रैल के दौरान ही खिलेंगे।
जब श्रद्धालुुओं की संख्या बढ़ेगी तो फूलों की सुंदरता भी चरम पर होगी। वहीं रोड़ी बेलवाला मैदान को ग्रीन पार्क में तब्दील किया जा रहा है। यहां पूरे मैदान पर घास लगाई जाएगी। अब मेला प्रशासन ने मैदान पर फूलों के मिनियेचर प्लांट भी लगाने योजना तैयार की है। यह प्लांट बेहद कम समय ही फूलों से लदे नजर आएंगे।
महाकुंभ में फूलों से श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। बैराज से सिंहद्वार तक सात किलोमीटर के पैच पर फुलवारी तैयार की जाएगी। गंगनहर के आसपास की दीवारों पर वॉल पेंटिंग भी की जाएगी। इसमें मलिन बस्ती वाला क्षेत्र भी शामिल होगा।
- दीपक रावत, मेलाधिकारी, हरिद्वार