अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान : टीकाकरण की अफवाहों का इलाज करेगा स्वास्थ्य विभाग
प्रदेश में 29 दिनों के भीतर 18 से अधिक उम्र के 3.99 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जबकि हरिद्वार जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों की आबादी सबसे ज्यादा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले पिछड़ रहे हैं। इसके पीछे मुख्य वजह यूपी में फैलने वाली अफवाहों को माना जा रहा है, जिसका स्वास्थ्य विभाग इलाज तलाश रहा है।
अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान : एक गांव ऐसा भी...जुटी भीड़ तो कम पड़ गई वैक्सीन की डोज
प्रदेश में 29 दिनों के भीतर 18 से अधिक उम्र के 3.99 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जबकि हरिद्वार जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों की आबादी सबसे ज्यादा है। इस वर्ग की संख्या 10 लाख से अधिक है। इसमें अभी तक 42714 लोगों को ही वैक्सीन की पहली डोज लगी है। जो 4.3 प्रतिशत है। इसी तरह 45 से अधिक आयु वर्ग की आबादी 567964 है। इसमें 229131 को पहली और 49111 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। यानी 40.39 प्रतिशत को टीके लग गए हैं।
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 513 नए संक्रमित मिले, 22 की मौत, एक्टिव केस 10 हजार से नीचे पहुंचे
ऊधमसिंह नगर जिले में 18 से अधिक उम्र की आबादी 893373 है। इसमें 44205 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। जो 4.9 प्रतिशत है। वहीं, 45 से अधिक आयु वर्ग की आबादी 506098 प्रतिशत है। इसमें 178135 को पहली और 46097 को दूसरी डोज लगी है। कुल आबादी के 35.2 प्रतिशत को अब तक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। दोनों की श्रेणियों के टीकाकरण में हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर अन्य जिलों से काफी पीछे हैं।
अफवाहों पर लगाम लगाने की कवायद
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि यूपी से सटे हुए जिलों हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में कई तरह की अफवाह फैल रही है। इस वजह से टीकाकरण का उत्साह इन जिलों में अपेक्षाकृत कम नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि इन अफवाहों को दूर करने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसके अलावा उत्साहवर्धन के लिए अन्य योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
वॉकइन पंजीकरण शुरू किया
अभी तक 18 से 44 आयु वर्ग में टीकाकरण के लिए केवल ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा थी। सरकार ने टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए इस आयु वर्ग में भी वॉकइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे ग्रामीण इलाकों के जो लोग ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सकते, वह सीधे मौके पर जाकर वॉकइन से टीका लगवा सकते हैं।
दोनों जिलों की खामियों पर फोकस
स्वास्थ्य विभाग इन दोनों मैदानी जिलों में टीकाकरण के कम उत्साह को लेकर चिंतित है। विभाग के अधिकारी सभी खामियों को तलाश रहे हैं। इसके बाद इसी हिसाब से पॉलिसी तैयार की जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवाएं।
हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिले में टीकाकरण अन्य जिलों से कम है। लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के माध्यम से लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक करने को कहा गया है। एक दिन पहले आशा वर्कर गांव में जाकर वैक्सीनेशन की पर्ची देंगी और लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
-डॉ.सरोज नैथानी, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन