फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 9 June : 513 new infected found, 22 Death

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 513 नए संक्रमित मिले, 22 की मौत, एक्टिव केस 10 हजार से नीचे पहुंचे 

Wed, 09 Jun 2021 07:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Jun 2021 07:59 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले धीरे-धीरे कम होने लगे हैं। वहीं, अब एक्टिव केस की संख्या भी घटकर 9258 पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 9 June : 513 new infected found, 22 Death
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 513 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 10 हजार से नीचे पहुंच गई है। आज  22 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या  335478 पहुंच गई है। जबकि 313379 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान: कोरोना का टीका लगवाने वालों में देहरादून सबसे आगे
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को अल्मोड़ा में 89, बागेश्वर में 16, चमोली में 25, चंपावत में आठ, देहरादून में 114, हरिद्वार में 79, नैनीताल में 51, पौड़ी में 35, पिथौरागढ़ में 32, रुद्रप्रयाग में 10, टिहरी में 17, ऊधमसिंह नगर में 18 और उत्तरकाशी में 19 मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक 22 कोरोना संक्रमित मरीजों में देहरादून में 18, नैनीताल में दो, पौड़ी में एक और ऊधमसिंह नगर में एक मरीज ने दम तोड़ा। वहीं, बुधवार को प्रदेश में ब्लैक फंगस के तीन मामले सामने आए। बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 3088 मरीजों ने जंग जीत ली। प्रदेश में रिकवरी दर भी 93.41 प्रतिशत पर पहुंच गई।

10 हजार से कम हुए एक्टिव केस
प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 9258 पहुंच गई है। इसमें अल्मोड़ा में 816, बागेश्वर में 731, चमोली में 536, चंपावत में 554, देहरादून में 476, हरिद्वार में 1714, नैनीताल में 900, पौड़ी में 1444, पिथौरागढ़ में 726, रुद्रप्रयाग में 283, टिहरी में 518, ऊधमसिंह नगर में 232 और उत्तरकाशी में 328 केस शामिल हैं।

रुड़की में कोविड वार्ड में भर्ती सभी मरीजों की छुट्टी 

रुड़की सिविल अस्पताल में चल रहे कोविड केयर सेंटर में भर्ती आखिरी तीन मरीजों को भी छुट्टी दे दी गई है। अब अस्पताल में एक भी कोरोना संक्रमित भर्ती नहीं है। कोविड केयर सेंटर को सैनिटाइज करा दिया गया है।

करीब दो महीने पहले क्षेत्र में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे थे। ऐसे में हरिद्वार में मरीजों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए सिविल अस्पताल में 26 अप्रैल को कोविड केयर सेंटर खोला गया था। यहां 40 बेड की व्यवस्था की गई थी। कुछ ही समय में सभी बेड कोविड मरीजों से फुल हो गए थे। हालांकि, करीब 15 दिन से कोरोना के मरीज धीरे-धीरे कम हो गए हैं। वहीं, मरीजों के ठीक होने का ग्राफ भी बढ़ा।

इससे कोविड केयर सेंटर से हर दिन मरीजों को छुट्टी मिलनी शुरू हो गई। दो दिन पहले सिविल अस्पताल में बचे सात मरीजों में से चार को डिस्चार्ज कर दिया था और तीन मरीजों का इलाज चल रहा था। बुधवार को इन  तीनों मरीजों को भी छुट्टी दे दी गई है।

ऐसे में सिविल अस्पताल का कोविड केयर सेंटर अब खाली हो गया है। बुधवार को कोविड केयर सेंटर की सफाई और सैनिटाइजेशन कराया गया। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉॅ. संजय कंसल ने बताया कि कोविड वार्ड में कोई मरीज नहीं है। हालांकि अभी कोविड केयर सेंटर बंद नहीं हुआ है। यदि कोरोना का कोई मरीज आता है तो उसे भर्ती कर इलाज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed