अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान : टीका लगवाने के लिए तड़के तीन बजे से ही केंद्र पहुंच रहे लोग
स्लॉट की संख्या सीमित होने से लोग तड़के से ही टीकाकरण केंद्र पहुंच जा रहे हैं। केंद्र पहुंचे शमशेर सिंह पुंडीर ने बताया कि तड़के तीन बजे ही एमपीजी कॉलेज पहुंच गए थे। उनको वैक्सीन साढ़े 10 बजे लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी शहर के एमपीजी कॉलेज में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में बड़ी संख्या में 18 से 44 आयु वर्ग के लोग पहुंच रहे हैं। कुछ लोग तो तड़के तीन बजे ही केंद्र पर पहुंच जा रहे हैं। कारण यह कि वैक्सीन के लिए पहले आए 100 लोगों को कूपन मिल जाता है, जिससे अन्य लोगों को निराश लौटना पड़ता है।
अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान : एक गांव ऐसा भी...जुटी भीड़ तो कम पड़ गई वैक्सीन की डोज
स्लॉट की संख्या सीमित होने से लोग तड़के से ही टीकाकरण केंद्र पहुंच जा रहे हैं। केंद्र पहुंचे शमशेर सिंह पुंडीर ने बताया कि तड़के तीन बजे ही एमपीजी कॉलेज पहुंच गए थे। उनको वैक्सीन साढ़े 10 बजे लगी। वहीं, सबल सिंह ने बताया कि मैं मंगलवार को सुबह पांच बजे केंद्र पहुंच गया था, लेकिन वैक्सीन नहीं लग पाई।
अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान : टीकाकरण की अफवाहों का इलाज करेगा स्वास्थ्य विभाग
फिर बुधवार को तड़के तीन बजे ही टीकाकरण केंद्र आ गया। तब जाकर उनका नंबर आ पाया। वैक्सीनेशन कर रहे डॉ. आशीष ने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए सरकार को स्लॉट की संख्या बढ़ानी चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयास से मसूरी में ऑफलाइन टीकाकरण की व्यवस्था शुरू हुई है। कहा कि स्लाट की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। उम्मीद है इस दिशा में जल्द कोई निर्णय होगा।
स्तनपान कराने वाली महिलाओं का टीकाकरण शुरू
देहरादून में स्तनपान कराने वाली महिलाओं का टीकाकरण शुरू हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर टीकाकरण की जंबो साइट में बुधवार से उनको टीका लगने लगा है। इसके लिए महिलाओं को बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र साथ में लाना होगा।
जिलाधिकारी डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि स्तनपान कराने वाली महिलाओं से उनके शिशुओं को संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। इसको देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका टीकाकरण किया जा रहा है। बताया कि अभी केवल एक केंद्र में ऐसी महिलाओं का टीकाकरण हो रहा है। भविष्य में केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी भी की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 71 फीसदी लोगों को टीका लग चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए केंद्र बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को पहले ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने चकराता, कालसी, त्यूणी क्षेत्रों में 18 प्लस की टीकाकरण साइट बढ़ाने के भी निर्देश दिए।