फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala corona vaccination campaign: Corona Vaccination awareness Slogans from uttarakhand

अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान: जन-जन की पुकार, टीका ही कोरोना का सच्चा उपचार

Thu, 17 Jun 2021 06:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Jun 2021 06:19 PM IST
सार

अगर आप भी अपनी रचनाएं हमें भेजना चाहते हैं तो अधिकतम दस शब्दों का एक स्लोगन लिखकर व्हाट्सअप नंबर 7617566171 पर या फिर ddn cityreporter@amarujala.com पर मेल करें।

विज्ञापन
amar ujala corona vaccination campaign: Corona Vaccination awareness Slogans from uttarakhand
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

टीकाकरण को लेकर शुरू किए गए अमर उजाला के स्लोगन अभियान 'टीका ही बचाएगा' में सुधि पाठक उत्साह दिखा रहे हैं। पाठकों ने टीके के प्रति जागरुकता को लेकर अपनी रचनाएं हमें भेजी हैं। आगे पढ़िए...

विज्ञापन


कोरोना को अगर चाहते हैं हराना, तो वैक्सीन जरूर लगवाना।
-मनीष नेगी, यमुना कॉलोनी

अभी तुम दोनों टीके लगवाओगे, तभी तुम पूरी जिंदगी सुरक्षित रह पाओगे।
-नूर समानी, रुड़की

जन-जन का यही है नारा, टीके से कोरोना मुक्त हो भारत हमारा।
- हिमानी धीमान, देहरादून

हम सबको टीका लगाना है, कोरोना को जड़ से मिटाना है।
- मनीष बिष्ट, इंद्रप्रस्थ 

टीका कोरोना का जब हम लगाएंगे, तभी तो स्वस्थ जीवन पाएंगे।
- दीपक डोभाल, पौड़ी

फिर खुशियों का होगा साथ, जब टीका होगा हर हाथ।
- स्तुति उनियाल, डोभालवाला देहरादून

हो जाएगा शत-प्रतिशत कोरोना दूर, टीका जब हम लगवाएंगे हुजूर।
-डॉ. सरिता उनियाल, डोभालवाल

घर-घर में खुशियां फिर लाएंगे, अपनी वैक्सीन हम लगवाएंगे।
-ध्रुव उनियाल, सेंट जोसेफ एकेडमी

चलो सब चलकर टीका लगवाएं,देश के प्रति फर्ज निभाएं।
-सोनी चौहान, ज्वालापुर

जब कोरोना ने रोकी सबकी सांस, अब टीके से मिली सबको आस।
-दीक्षा जुगराण, श्रीनगर

कोरोना से परिवार बचाना है, संजीवनी है टीका, जरूर लगवाना है।
-तनिष्क वर्मा, लक्ष्मण चौक

कोरोना को दूर भगाना है, टीका सबको जरूर लगवाना है।
-अर्जुन गुप्ता, लक्सर

समय पर ले हम सब टीका, कोरोना का रंग पड़ेगा फीका।
-पूरन सिंह सजवाण, ऋषिकेष

कोरोना को भगाना है, हम सबको टीका जरूर लगाना है।
-राजकुमार, विजय पार्क

जन-जन की यही पुकार, कोरोना टीका है सच्चा उपचार।
-राकेश कुमार शर्मा, रुड़की

अगर चाहते हो सबका कल्याण, लगा लो टीके का रामबाण।
-तनिष्ठा बहुगुणा, ऋषिकेश

बड़े काम की है वैक्सीन, कोरोना आउट इम्यूनिटी इन।
-जसपाल सिंह राणा, अपर तुनवाला चौक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed