{"_id":"a0f46c72a59346e647d934534c0ecd21","slug":"amar-ujala-astrology-mahakumbh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में पहुंचेंगे शक्ति कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में पहुंचेंगे शक्ति कपूर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 03 Mar 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ के दौरान अमर उजाला रूपांतरण क्लब के सदस्यों को ज्योतिषियों से मिलने का विशेष मौका मिलेगा।
विज्ञापन
एमडीडीए कांप्लेक्स स्थित जीटीएम फूड एंड एंटरटेनमेंट सिटी में रूपांतरण क्लब के कार्यक्रम में कई बड़े ज्योतिष शामिल होंगे। खास बात यह भी है कि यहां महिला सदस्यों को फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर तंबोला भी खिलाएंगे।
13 और 14 मार्च को होने जा रहे ज्योतिष महाकुंभ के दौरान अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्यों के लिए मनोरंजन के साथ ही ज्योतिषियों से मिलने का मौका मिलेगा। 14 मार्च को दोपहर दो बजे से घंटाघर स्थित जीटीएम फूड एंड एंटरटेनमेंट सिटी में रूपांतरण क्लब का कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
इसमें महाकुंभ में पहुंचने वाले कई सेलिब्रिटी ज्योतिष महिलाओं से रूबरू होंगे। यहां क्लब की सदस्य न केवल अपने भविष्य के बारे में जानकारी ले सकेंगी बल्कि अपनी समस्याओं का ज्योतिषि समाधान भी पा सकेंगी। इस दौरान मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
शक्ति कपूर खिलाएंगे तंबोला
अमर उजाला रूपांतरण क्लब के कार्यक्रम में एक आकर्षण फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर की मौजूदगी भी होगी। इसमें शक्ति कपूर सभी सदस्यों को तंबोला खिलाएंगे। इस दौरान वह रूपांतरण क्लब की सदस्यों से वार्तालाप भी करेंगे।
दूसरे दिन 150 से अधिक पंजीकरण
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में पंजीकरण शुरू होने के बाद बुधवार को दूसरे दिन 150 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया। सभी ने अपने हिसाब से ज्योतिषियों की मांग भी रखी है। पहले दिन 110 लोगों ने पंजीकरण कराया था। अगर आप भी अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में हिस्सा लेना चाहते हैं तो ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय या अमर उजाला कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
सुबह दस बजे से ग्राफिक एरा के गेट पर और अमर उजाला कार्यालय में पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सेलीब्रेटी ज्योतिषियों से मिलने का मौका दिया जाएगा। ज्योतिष महाकुंभ में बड़ी संख्या में देश भर से ज्योतिष शिरकत कर रहे हैं। इन ज्योतिषियों से कोई भी व्यक्ति ग्राफिक एरा में सीधे मिल सकता है। मिलने का मौका पहले आओ-पहले पाओ आधार पर दिया जाएगा।