फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Aparajita Governor baby rani maurya and Prasoon joshi praised

प्रसुन्न जोशी और राज्यपाल ने ‘अपराजिता' को सराहा, कहा क्षमताओं की धनी हैं महिलाएं बस मंच चाहिए

Thu, 29 Nov 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 29 Nov 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita Governor baby rani maurya and Prasoon joshi praised
प्रसून जोशी/राज्यपाल बेबी रानी मौर्य

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा है कि अमर उजाला का ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान उन महिलाओं के लिए वरदान होगा, जिनके पास अपनी समस्या या उपलब्धि साझा करने का कोई विकल्प नहीं है। अभियान का पोस्टर और लोगो जारी करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं में इतनी अधिक ऊर्जा और जिजीविषा है कि वे पूरे देश को दिशा देने की सामर्थ्य रखती हैं लेकिन उचित माध्यम के अभाव में उनकी ऊर्जा चूल्हे, चौके, घास काटने और पानी भरने तक ही सिमट कर रह जाती है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि अपराजिता के माध्यम से वे विकास की धारा से जुड़ सकेंगी और अपनी क्षमता का सदुपयोग कर सकेंगी। उत्तराखंड राज्य की स्थापना में यहां की महिलाओं की विशेष भूमिका रही है। यहां की आर्थिकी में भी उनका बहुत योगदान है। यहां के पुरुषों को भी सुधार कर विकास से जोड़ने की इन महिलाओं में अद्भुत क्षमता है। अपराजिता के माध्यम से वे इसमें और अधिक सक्षम और सफल हो सकेंगी। राज्यपाल ने अमर उजाला के इस अभियान की खुले दिल से सराहना करते हुए इसकी सफलता की कामना की।
विज्ञापन

 

उत्तराखंड की महिलाओं का सच्चा साथी बनेगा अपराजिता अभियान : प्रसून जोशी

सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पद्मश्री प्रसून जोशी ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान का पोस्टर जारी करते हुए इसे सकारात्मक और महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि देश में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं और अपनी क्षमताओं से अचंभित कर रही हैं लेकिन अभी भी अधिसंख्य आबादी ऐसी है जिसे अपनी क्षमता साबित करने को उचित सहयोग और मंच चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराजिता अभियान इस कमी को पूरा करने में सहायक होगा और महिलाओं का सच्चा साथी बनेगा।

प्रसून जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही प्रकृति चुनौतियां भी बहुत पेश करती है जिनसे सर्वाधिक महिलाओं को ही जूझना पड़ता है। यहां ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार और जीवन यापन की धुरी महिलाएं ही हैं, ऐसे में उन्हें किसी ऐसे सहयोगी की जरूरत है जो उनकी समस्याओं के निदान के साथ विभिन्न विषयों पर सलाह और जानकारी दे सके। अपराजिता इसके लिए सही मंच और विकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed