फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala abhiyan health, Fears and misconceptions about corona vaccination are now decreasing

टीका ही बचाएगा: लड़का हो या लड़की, सभी ने कहा-टीकाकरण है जरूरी, धीरे-धीरे भय और भ्रांतियां भी हो रहीं कम

Sun, 27 Mar 2022 03:48 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 27 Mar 2022 03:48 PM IST
सार

टीकाकरण को लेकर अब लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। महिलाओं को या लड़कियों को टीका लगाना चाहिए या नहीं, इस तरह की भ्रांतियां और भय भी लोगों में अब कम दिखाई दे रहा है। अमर उजाला की टीम ने टीकाकरण को लेकर लोगों के विचार जानने के लिए उनसे बातचीत की। 

विज्ञापन
Amar Ujala abhiyan health, Fears and misconceptions about corona vaccination are now decreasing
टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना टीकाकरण का अभियान शुरू हुए जैसे-जैसे समय बढ़ता जा रहा है इसे लेकर धीरे-धीरे भय और भ्रांतियां भी अब कम हो रही हैं। पहले की तरह लोगों में ज्यादा भय और भ्रांति नहीं हैं। लड़का हो या लड़की, महिला हो या पुरुष कोरोना का टीका लगाने को लगभग सभी जरूरी मानने लगे हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला टीम ने इसे लेकर विभिन्न वर्गों से बातचीत की। जिसमें यह बात सामने आई। साथ ही जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं। कुछ लोगों जिनमें महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं, उनसे हुई बातचीत प्रकाशित की जा रही है।
विज्ञापन

 

आम लोगों की प्रतिक्रियाएं
जब बुजुर्गों को टीका लगना शुरू हुआ था। हम भी कोरोना का टीका लगाने के लिए बहुत उत्साहित थे। जैसे ही रजिस्ट्रेशन खुले तो मैंने अपने परिवार का रजिस्ट्रेशन करा खुद भी कोरोना की दोनों डोज लगवा ली है। मेरा परिवार पूरी तरह से सुरक्षित है। -नरेंद्र सिंह बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...टीका लगाकर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं बच्चे

कोरोना संक्रमण से बचने का एकमात्र हथियार टीकाकरण ही है। मैंने खुद और परिवार के सभी सदस्यों को कोरोना टीके की दोनों डोज लगवा ली है। हम सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। -विपिन रावत
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी हो गया है। हमें कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने के साथ ही अपने आसपास पड़ोस के लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करना चाहिए। तभी कोरोना से जंग जीत सकेंगे। -आदित्य चक्रवर्ती
 

वैक्सीन लगवाने में डरने की जरूरत नहीं है। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए मैं बहुत उत्साहित थी। परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना का टीका लगा लिया है। अब कोई डर या भ्रम नहीं है। -अनुराधा
टीकाकरण अभियान के शुरूआती दौर में कई लोगों में बेशक भय और भ्रांतियां थीं। अब यह स्थिति नहीं है। महिलाएं और पुरुष हर वर्ग कोरोना टीकाकरण को लेकर उत्साहित है। वह कोरोना से बचाव के लिए कोरोना के टीके को लगाने को जरूरी मान रहे हैं। जहां थोड़ा भय भ्रांति नजर आती है तो वहां ब्लॉक स्तर पर काउंसलर ऐसे लोगों की काउंसिलिंग कर कोरोना के टीके से किसी तरह के दुष्प्रभाव न होने और टीका लगाने के फायदे बताते हैं। - डॉ. दिनेश चौहान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

350 छात्र-छात्राओं का किया टीकाकरण

सेंट जोजफ्स एकेडमी में शनिवार को 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 350 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। सेंट जोजफ्स एल्यूमनी एसोसिएशन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, एल्यूमनी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रणधीर अरोड़ा व उपाध्यक्ष नवनीत ओबराय ने किया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ टीका ही सबसे बड़ा हथियार है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन का भी यह प्रयास रहेगा कि कोई भी लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रहे। इसके लिए नियमित शिविर आयोजित किए जाएंगे। एल्यूमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण चंढोक ने कहा कि जिन छात्रों को पहली खुराक लगी है, उनकी दूसरी खुराक के लिए भी निर्धारित समय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के सचिव समीर उनियाल ने कहा कि हर आयुवर्ग का टीकाकरण जरूरी है। बच्चों को टीका लग जाएगा तो अभिभावक भी कुछ हद तक निश्चिंत रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed