फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar uajal vaccination campaign : village head has decided, every body have to get vaccine

अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान : ग्राम प्रधान ने ठानी है, जन-जन को वैक्सीन लगवानी है

Thu, 17 Jun 2021 03:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विनोद नौटियाल, अमर उजाला, ऊखीमठ
विनोद नौटियाल, अमर उजाला, ऊखीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Jun 2021 03:44 PM IST
सार

ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह नेगी ने अपनी ग्राम पंचायत दैड़ा में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी 68 लोगों का पंजीकरण कराया। 65 को टीका लग चुका है।

विज्ञापन
amar uajal vaccination campaign : village head has decided, every body have to get vaccine
योगेंद्र सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत दैड़ा के 35 वर्षीय ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह नेगी कोरोना टीकाकरण अभियान में एक मिसाल बनकर उभरे हैं। बीते दो माह में वे अपने मोबाइल से रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुक कराकर 400 से अधिक लोगों को टीका लगवा चुके हैं।

विज्ञापन


यही नहीं, अपनी युवा टीम के साथ ग्राम प्रधान बुजुर्गों व अशक्त लोगों को घर से सेंटर तक ले जाने व टीका लगाने के बाद घर तक छोड़ रहे हैं। साथ ही सेंटर में उन्हें जूस-पानी भी दे रहे हैं। ग्राम प्रधान नेगी स्वयं की ग्राम पंचायत के साथ पूरे क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह नेगी ने अपनी ग्राम पंचायत दैड़ा में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी 68 लोगों का पंजीकरण कराया। 65 को टीका लग चुका है। स्वास्थ्य कारणों से तीन वृद्धों का वैक्सीनेशन नहीं हो पाया। 18 से 44 उम्र के 45 फीसदी युवाओं को भी वैक्सीन लग चुकी है। सारी गांव में 45 वर्ष से अधिक उम्र में 198 में से 196, बरंसाली में 50 में से 46 और कांडा-हुड्डू में 250 में से 248 को नेगी के प्रयास से टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस अभियान में मनोज नेगी, आशीष नौटियाल, मुकेश नौटियाल, प्रदीप नेगी भी सहयोगी हैं। ग्राम प्रधान नेगी का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका महत्वपूर्ण है। इसलिए, एक जनप्रतिनिधि के तौर पर वह अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. जीएस सजवाण ने ग्राम प्रधान नेगी के के प्रयासों की प्रशंसा की है।

टीकाकरण में उषाड़ा ने मारी बाजी

तुंगनाथ घाटी के ग्राम पंचायत उषाड़ा में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। यहां इस आयुवर्ग में कुल 150 लोग थे। इन लोगों में ज्यादातर को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लग चुकी है। 

जीआईसी दैड़ा में खुलवाया केंद्र
तुंगनाथ घाटी के युवाओं को टीकाकरण के लिए ऊखीमठ की दौड़ लगानी पड़ रही थी। कोरोनाकाल में वाहनों के सीमित संचालन के कारण लोगों को दिक्कतें हुईं। ग्राम प्रधान योगेंद्र नेगी ने सीमएओ को स्थिति से अवगत कराया। पत्राचार किया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जीआईसी दैड़ा में वैक्सीनेशन सेंटर खोला। अब, यहां युवाओं का प्रतिदिन वैक्सीनेशन हो रहा है।

ग्राम प्रधान योगेंद्र नेगी, तुंगनाथ घाटी ही नहीं पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत हैं। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। जनप्रतिनधियों के सहयोग से यह अभियान गांवों में शत-प्रतिशत सफल हो सकता है।
-मनुज गोयल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed