फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   almora and pauri Laggard in voting

सबसे साक्षर अल्मोड़ा-पौड़ी वोटिंग में फिसड्डी

Fri, 03 Feb 2017 12:30 PM IST
भुवन उपाध्याय/ अमर उजाला, पौड़ी
भुवन उपाध्याय/ अमर उजाला, पौड़ी Updated Fri, 03 Feb 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
almora and pauri Laggard in voting
- फोटो : file photo

प्रदेश के सबसे अधिक पढ़े लिखे लोग मताधिकार के मामले में सबसे पीछे हैं। बात हो रही है कुमाऊं के अल्मोड़ा और गढ़वाल के पौड़ी जनपद की। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनावों के जनपदवार वोट प्रतिशत पर नजर डालें तो प्रदेश के साक्षर शहरों में एक अल्मोड़ा में सबसे कम 55.42 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। गढ़वाल मंडल के सबसे अधिक साक्षर जिले में शुमार पौड़ी जनपद में मतदान का प्रतिशत प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। यहां 58.08 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

विज्ञापन

          
कुमाऊं मंडल के चंपावत जनपद में 60.89, बागेश्वर में 61.54, पिथौरागढ़ में 63.59, नैनीताल में 68.07, ऊधमसिंह नगर में 76.84 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। गढ़वाल मंडल के जनपद टिहरी में 58.52, चमोली में 61.12, रुद्रप्रयाग में 63.11, देहरादून में 67.16, उत्तरकाशी में 72.99 और हरिद्वार में 75.35 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।
विज्ञापन

             
विधानसभा क्षेत्र वार वोटिंग प्रतिशत पर नजर डालें तो ऊधमसिंह नगर जिले की गदरपुर सीट पर 82.55 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। हरिद्वार जिले की पिरान कलियर सीट में 80.23, ऊधमसिंह नगर की सितारगंज सीट में 80.24, हरिद्वार ग्रामीण में 80.40 और लक्सर सीट में 82.17 ने वोट डाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल सीट पर सबसे कम 51.91 फीसदी लोगों ने वोट डाले। अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में 51.99, द्वाराहाट में 52.16, लैंसडौन में 53.05, रानीखेत में 53.30, घनसाली (एससी) में 53.53, पौड़ी (एससी) में 53.80, नैनीताल (एससी) में 54.75, यमकेश्वर में 55.10 फीसदी मतादाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों का मत प्रतिशत 67.22 था।                   

           
पौड़ी गढ़वाल जनपद की छह विधानसभा सीटों के 61 मतदान केंद्रों में वर्ष 2012 के चुनावों में मतदान प्रतिशत 50 फीसदी से भी कम रहा। दस मतदान केंद्रों में 40 प्रतिशत से भी कम वोट पड़े थे। इन मतदान केंद्रों में मतदाताओं को जागरूक कर 70 प्रतिशत तक मतदान हो इसके लिए इस बार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा वर्करों, नेहरू युुवा केंद्र, महिला-युवक मंगल दलों की ड्यूटी लगाई गई है। इन लोगों को मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।             
- चंद्रशेखर भट्ट, जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed