फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allweather Road Project: Expect to increase cost and time

उत्तराखंड ऑलवेदर रोड परियोजना: लागत और समय बढ़ने के आसार

Wed, 13 Nov 2019 09:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 13 Nov 2019 09:51 AM IST
सार

  • काम ने तेजी नहीं पकड़ी तो 500 करोड़ तक बढ़ सकती है परियोजना की लागत

विज्ञापन
Allweather Road Project: Expect to increase cost and time
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अलग-अलग कारणों से चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना का कार्य तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। 11700 करोड़ रुपये की इस योजना को 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, जिस तरह से इसकी तेजी प्रभावित हो रही है, परियोजना के न सिर्फ समय पर पूरा न हो पाने के आसार हैं, बल्कि इसकी लागत भी बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


कार्यदायी एजेंसियों का अनुमान है कि मौजूदा हालातों के हिसाब से परियोजना की लागत में 4500 से 500 करोड़ तक का इजाफा हो सकता है। करीब 889 किमी की इस परियोजना के तहत भागीरथी इको सेंसिटिव जोन की परिधि में काम अभी शुरू नहीं हो पाया है। जिन इलाकों में कार्य शुरू हुआ है, वहां कभी मानसून तो कभी यात्रा सीजन के चलते काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


परियोजना के तहत 12 बाईपास स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से कई बाईपास स्थानीय लोगों के विरोध व अन्य कारणों से लटके हैं।

कुछ पैकेज पर काम शुरू भी नहीं हो पाया है

परियोजना की 434.39 किमी की कार्यदायी एजेंसी प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को बनाया गया है। लोनिवि को 26 सिविल कार्य करने हैं, जिनमें से 21 कार्यों पर अलग-अलग स्तर पर कार्य चल रहा है। आधिकारिक सूत्रों का मानना है कि परियोजना अपने निर्धारित लक्ष्य पर पूरी नहीं हो पाएगी, क्योंकि कुछ पैकेज पर तो काम शुरू भी नहीं हो पाया है।

इस पूरी परियोजना की राह में यदि कोई बड़ी बाधा नहीं आई, तब भी इसके 2021-22 तक ही पूरे होने की संभावना जताई जा रही है। यदि बाधाएं बरकरार रहती हैं, तब परियोजना को पूरा होने में और अधिक समय लगेगा। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और प्रदेश सरकार के स्तर पर परियोजना के कार्य में तेजी को लेकर लगातार समीक्षाएं के दौर चल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed