फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alleged journalist arrested by Jammu Kashmir Police in Terror funding case has worked in Dehradun Uttarakhand

Uttarakhand: टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हत्थे चढ़े पत्रकार का देहरादून से है कनेक्शन, खुलासा

Sat, 22 Jul 2023 10:33 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Jul 2023 10:33 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मुजम्मिल जहूर मलिक नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने खातों में कई जगहों से धन जमा कराया है। यह धन आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाना था।

विज्ञापन
Alleged journalist arrested by Jammu Kashmir Police in Terror funding case has worked in Dehradun Uttarakhand
Jammu Kashmir Police (File Photo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हत्थे चढ़ा कथित पत्रकार देहरादून से कनेेेकशन है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ अब उत्तराखंड पुलिस भी उसकी तहकीकात में जुट गई है। हालांकि, अभी तक अधिकारिक तौर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन, खुफिया विभाग की टीम उसकी जानकारी जुटाने के लिए देहरादून आ सकती है।

विज्ञापन

बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 साल के मुजम्मिल जहूर मलिक नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। वह वहां के बारामुला का रहने वाला है। आरोप है कि उसने अपने खातों में कई जगहों से धन जमा कराया है। यह धन आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जाना था।

विज्ञापन


आईबी की टीम आ सकती है देहरादून
जम्मू-कश्मीर की नौगाम पुलिस ने उससे कई दिनों तक पूछताछ की थी। इस बीच पता चला कि उसने देहरादून में एक टीवी चैनल में सात महीने तक काम किया था। इसके बाद दिल्ली चला गया। वहां दो महीने तक रहा। इसके बाद अपने गांव चला गया। यहां उसकी गतिविधियों को संदिग्ध देखकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli Accident: संचालन, रख-रखाव और प्रबंधन में लापरवाही से हुआ करंट हादसा, 16 लोगोंं की छिन गई जिंदगी

दून कनेक्शन सामने आने के बाद उत्तराखंड पुलिस भी उसके बारे में जानकारी जुटाने में लग गई है। सूत्रों के अनुसार, मुजम्मिल दिल्ली से देहरादून आया था। यहां कुछ महीने रुकने के बाद लौट चला गया। इसके लिए इंटेलीजेंस ब्यूरो की टीम भी सक्रिय है। उसकी पड़ताल के लिए आईबी की टीम देहरादून भी आ सकती है। बताया जा रहा है कि ब्यूरो ने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है। उधर, इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उनसे अभी संपर्क नहीं किया है। यदि संपर्क किया जाता है तो उनकी मदद की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed