{"_id":"6aa16515fbdf28d2b6011ba2","slug":"allegations-of-negligence-in-the-widening-of-the-meethiberi-parwal-road-dehradun-news-c-5-drn1037-1061964-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मीठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मीठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
देहरादून। मीठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून की प्रवक्ता गीता बिष्ट ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि दारू चौक से मीठीबेरी की ओर जाने वाले मार्ग के बाईं ओर करीब 70 मीटर हिस्से की खुदाई कर उसे एक सप्ताह से खुला छोड़ दिया गया है। खुदाई वाले स्थान पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से रात में वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।
गीता बिष्ट ने कहा कि खुदाई से निकली मिट्टी से सड़क किनारे बनी कच्ची नाली को भरा जा रहा है। बारिश में कीचड़ और धूप में धूल के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने नाली में मिट्टी के बजाय आईबीएम डालकर उसे मजबूत करने की मांग की, ताकि भारी वाहनों के आवागमन से सड़क धंसने की स्थिति न बने।
उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क का चौड़ीकरण दोनों ओर समान रूप से नहीं किया जा रहा है और जहां जगह मिल रही है, वहीं काम कराया जा रहा है। इससे भविष्य में सड़क टेढ़ी-मेढ़ी होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को पहले सड़क का सीमांकन कर निशान लगाने के लिए कहा गया था, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
गीता बिष्ट ने चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों के साथ यमुना कॉलोनी स्थित लोनिवि प्रमुख अभियंता कार्यालय का घेराव किया जाएगा।