फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Allegations of irregularities in the construction of the joint hospital building

Dehradun News: संयुक्त चिकित्सालय के भवन निर्माण में अनियमितताओं का आरोप

Sun, 01 Dec 2024 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in the construction of the joint hospital building
फोटो
विज्ञापन

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मोर्चा की टीम के साथ डाकपत्थर में बनकर तैयार संयुक्त चिकित्सालय को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा 13 करोड़ की लागत से वर्ष 2021 में स्वीकृत 50 बेड का संयुक्त चिकित्सालय कई महीने पहले उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के माध्यम से बनाकर तैयार किया जा चुका है। जिसमें भारी वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा बनने के बावजूद चिकित्सालय भवन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरण करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके चलते जनता के पैसे से बना अस्पताल शोपीस बनकर रह गया है। उन्होंने कहा भवन के निर्माण से ठेकेदारों को जरूर लाभ हुआ है लेकिन आम जनता को कोई फायदा नहीं हुआ है। उन्हाेंने सरकार से अस्पताल को शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग की। इस दौरान मोर्चा के महासचिव आकाश पंवार, दिलबाग सिंह, प्रवीण शर्मा पिन्नी, अतुल हांडा व प्रमोद शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed