फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   allegation on baba ramdev

देहरादून में बाबा रामदेव पर दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 28 Apr 2014 05:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 28 Apr 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
allegation on baba ramdev

दलित वर्ग के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर देहरादून की सिटी कोतवाली में योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें, सीएम की दरियादिली, घायल को दिया हेलीकॉप्टर
विज्ञापन


वाणी विहार निवासी आलम दास ने बाबा रामदेव पर धारा 153 एससी, एसटी एक्ट में यह मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया गया कि इस मुकदमे की जांच लखनऊ से होगी।

मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो भूख हड़ताल

allegation on baba ramdev

विश्व दलित परिषद की प्रधान विधा गौतम ने एसएसपी को शिकायत कर रामदेव के खिलाफ हरिद्वार के बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

पढ़ें, चारधाम यात्रा में जा रहे हैं, साथ रखें यह कार्ड

उन्होंने चेतावनी दी कि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह चार मई से हरिद्वार में धरना-प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल करेंगी।

रविवार को लखनऊ से हरिद्वार पहुंची विश्व दलित परिषद की प्रधान विद्या गौतम ने हरिद्वार एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में कहा कि रामदेव पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के निवासी है, जो थाना बहादराबाद क्षेत्र के तहत आता है। इसलिए उनके खिलाफ बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस को गिरफ्तार चाहिए।

पढ़ें, सीएम की दरियादिली, घायल को दिया हेलीकॉप्टर

विधा गौतम ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने तीन मई तक रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया तो वह चार मई से हरिद्वार में भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी और उनके साथ पूरे देश से दलित समाज के लोग शामिल होंगे।

ज्वालापुर थाने में दी तहरीर

allegation on baba ramdev

ज्वालापुर निवासी राजूसिंह ने थाना ज्वालापुर में बाबा रामदेव के खिलाफ तहरीर दी, जिसमें बाबा की ओर से दलित समाज पर की टिप्पणी पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।

पढ़ें, कांग्रेस की इस सुरक्षित सीट पर घात लगाए बैठे हैं मोदी

हालांकि पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। ज्वालापुर कोतवाली के थानाध्यक्ष डीएस भंडारी का कहना है कि तहरीर लेकर कुछ लोग आए थे, लेकिन क्षेत्र बहादराबाद होने के बाद मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन

रामदेव की तत्काल गिरफ्तारी हो: सुरेंद्र राकेश

allegation on baba ramdev

बाबा रामदेव के बयान पर रुड़की के विभिन्न संगठनों ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। प्रदेश के समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए रामदेव की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

पढ़ें, राजनीति के ये सियासी सितारे देवभूमि पर चमकने को तैयार

मंत्री सुरेंद्र राकेश ने कहा कि रामदेव ने जो दलित समाज और राहुल गांधी के संबंध में बयान दिया है, उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इससे दलित समाज की भावनाओं को आघात पहुंचा है।

ऐसी बयानबाजी करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने रामदेव को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो दलित समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा।

वहीं, अंबेडकर उजाला जनहित संगठन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बाबा के बयान पर कड़ा एतराज जताया है। पत्र में अध्यक्ष चौधरी रकम सिंह बडयाल, नेत्रपाल, मांगेराम, ओमसिंह, इसम, मनीराम, धर्मेंद्र, बाबूराम आदि के नाम शामिल हैं।

पढ़ें, चुनाव को लेकर उत्तराखंड के इस जिले में भड़का माओवाद

डा. अंबेडकर जनता दल की शेखपुर स्थित रविदास मंदिर में एक बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि बाबा को दलित समाज से माफी मांगने चाहिए।

लंढौरा में किसान सेवा केंद्र के पूर्व चेयरमैन डा. पहल सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर जल सिंह, राजपाल सिंह, नेमपाल, चंद्रपाल, सुरेश, नरेश जाटव आदि मौजूद रहे।

‘बाबा के बयान को गलत रूप दे रही कांग्रेस’

allegation on baba ramdev

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाबा रामदेव दलित हितों के सबसे बड़े रक्षक हैं। कांग्रेस उनके बयान को गलत ढंग से पेश कर रही है।

पढ़ें, चारधाम यात्रा में जा रहे हैं, साथ रखें यह कार्ड

भारत स्वाभिमान के न्यास के अध्यक्ष देशबंधु ने कहा कि बाबा रामदेव दलितों के पांव पूजते हैं। रविवार को मोहनपुरा में बाबा की ओर से एक चिकित्सा शिविर लगाया गया है।

यह शिविर ऐसे स्थान पर लगाया है जहां पर दलित समाज और पाल समाज के लोग रहते हैं। हनीमून शब्द को पब्लिसिटी के रूप में इस्तेमाल किया गया था। यदि दलित समाज इससे आहत हुआ है तो वह इस शब्द को वापस लेते हैं।

योगगुरु की गिरफ्तारी की मांग, आंदोलन की चेतावनी

allegation on baba ramdev

ऋषिकेश में दलित शोषित विकास मंच ने बाबा रामदेव के बयान पर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने बाबा की गिरफ्तारी की मांग की।

मंच कार्यकर्ताओं की रविवार को हरिद्वार मार्ग पर बैठक हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव ने कहा कि बाबा रामदेव अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्होंने अपनी टिप्पणी से देश के दलित समाज का अपमान किया है।

पढ़ें, सीएम की दरियादिली, घायल को दिया हेलीकॉप्टर

जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रपति से बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

यहां प्रदेश महामंत्री सुनील गोस्वामी, डा. पीतांबर सिंह, पिंटू प्रजापति, जतिन जाटव, अशोक पंडित, मंगल सिंह, सतीश जाटव, लाल बहादुर राजभर, अशोक कुमार जाटव, हंसराज जाटव, कुसुम सैनी, विनय दुबे, विनोद चौहान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed