फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All Women's Expedition: 30 women from across the country will climb three peaks of the Himalayas in 2021

ऑल वूमेन एक्सपीडिशन: 2021 में देशभर की 30 महिलाएं चढेंगी हिमालय की तीन चोटियां

Sun, 26 Jul 2020 02:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Jul 2020 02:35 PM IST
सार

  • भागीरथी चोटी, कानियाक्से-1 और नंदा देवी ईस्ट को फतह करने निक लेंगी
  • कोविड के चलते सितंबर 2020 में होने वाली ऑल वूमेन एक्सपीडिशन स्थगित  

विज्ञापन
All Women's Expedition: 30 women from across the country will climb three peaks of the Himalayas in 2021
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ऑल वूमेन एक्सपीडिशन के तहत देश भर की 30 महिलाएं अब सितंबर 2021 में हिमालय की तीन पर्वत चोटियों को फतह करने निकलेंगी। ये चोटियां हैं- भागीरथी की चोटियां, कानियाक्से-1 और नंदा देवी ईस्ट। चयनित महिलाएं सितंबर 2020 में उक्त चोटियों पर आरोहण करने वालीं थीं, लेकिन कोविड के चलते यह अभियान स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रसिद्ध पर्वतारोही एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल और एवरेस्ट विजेता शीतल ने दारमा और व्यास वैली की पहाड़ियों पर इन महिलाओं को आरोहण की बारीकियां सिखाईं हैं। अब नवंबर-दिसंबर 2020 में दोबारा इन्हें आरोहण के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन



अभियान के लिए नए पर्वतारोहियों का चयन
10 साल तक चलने वाले ऑल वूमेन एक्सपीडिशन के लिए प्रथम चरण में हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड की 30 महिलाओं का चयन किया गया है। इस टीम में ऐसी महिलाओं का शामिल किया गया है, जिन्हें पर्वतारोहण का कोई अनुभव नहीं है। प्रसिद्ध पर्वतारोही एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल और शीतल ने 12 से 23 सितंबर 2019 में इन महिलाओं को दारमा और व्यास वैली की पहाड़ियों में फिजिकल फिटनेस और क्लाइम्बिंग के गुर सिखाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान 5500 मी. तक चढ़ाई की थी महिलाओं ने 

दारामा और व्यास वैली की कठिन पहाड़ियों में 5500 मीटर तक आरोहण किया था। इसके बाद इन महिलाओं को कठिन फिजिकल फिटनेस से होकर गुजरना पड़ा था। इस एक्सपीडिशन में क्लाइम्बिंग गाइड, कुकिंग स्टाफ और मेकेनिकल टीम में महिलाओं को शामिल किया गया है। 

अभियान का उद्देश्य साहसिक खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना
 पर्वतारोही शीतल का कहना है कि ऑल वूमेन एक्सपीडिशन का मुख्य उद्देश्य साहसिक खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। इसलिए ऑल वूनेम एक्सपीडिशन शुरू किया गया है। एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल ने बताया कि  इन महिलाओं को दारामा और व्यास वैली की पहाड़ियों पर नवंबर और दिसंबर 2020 में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इनका हुआ है चयन 
ज्योति रौंकली, मीनाक्षी रावत, कलावती बादल, पूजा सीपाल, मनीषा सीपाल, हेमलता, प्रीति रावत, बबीता ठाकुर, ध्रुवी मोडी, ममता बिष्ट, मीनाक्षी राठौर, रूपा सीपाल, सविता मलिक, यादिनीक भीलारी, मेनका गुंज्याल, दीपिका, आरती, रेखा, मौना का चयन हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed