फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   All Weather Road: Company fined one lakh for damage forest wealth

ऑल वेदर रोडः वन संपदा को नुकसान पहुंचाने पर कंपनी पर लगा एक लाख का जुर्माना

Mon, 06 Jan 2020 04:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 06 Jan 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
All Weather Road: Company fined one lakh for damage forest wealth
प्रतीकात्मक तस्वीर

मनमाने तरिके से कार्य कर वन संपदा को नुकसान पहुंचाने पर वन विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट में कार्य करने वाली आरजीबीएस कंपनी पर विभाग द्वारा एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


ऑल वेदर रोड निर्माण कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) में ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य से बदहाल हुई नालियों व सड़क को लेकर ब्रह्मखाल क्षेत्र के व्यापारियों एवं टैक्सी संचालकों ने रविवार को पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि बाद में पुलिस के हस्तक्षेप और कंपनी द्वारा जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन पर लोग शांत हुए। 
विज्ञापन


रविवार को व्यापार मंडल व टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने ब्रह्मखाल पुलिस चौकी पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र भंडारी ने कहा कि निर्माण कार्य के मलबे से नालियां व सड़क खस्ताहाल होने से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह है कि बरसात में कीचड़ होने से लोगों के आवागमन के साथ ही वाहन चालकों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। इस संबंध में शिकायत करने के बावजूद कंपनी द्वारा मलबे को नहीं उठाया जा रहा है। इस बीच चौकी इंचार्ज साहिल वशिष्ठ ने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को बुलाकर लोगों से वार्ता कराई। प्रोजेक्ट मैनेजर जीएस रेड्डी ने कहा कि एनएचआईडीसीएल ने नाली निर्माण की डिजाइन को स्वीकृति दे दी है।


जल्द ही मलबा हटाकर आगामी आठ जनवरी से नाली निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। इस आश्वासन पर लोग शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में सरवीर चंद रमोला, मनवीर भंडारी, राजेश रमोला, मनीष भंडारी, रामराज सिंह, गिरीश सिंह, दीपेंद्र सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed