फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All Trains Not run from dehradun railway station till three Months

आज से तीन महीने तक देहरादून रेलवे स्टेशन से नहीं चलेगी कोई ट्रेन, यहां से होगा संचालन

Sun, 10 Nov 2019 11:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Nov 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
All Trains Not run from dehradun railway station till three Months

देहरादून रेलवे स्टेशन से आज (रविवार) से तीन महीने के लिए ट्रेनों का संचालन बंद हो जाएगा। स्टेशन के यार्ड री मॉडलिंग और प्लेटफार्म विस्तार के चलते रेलवे कई दिन पूर्व इसकी घोषणा कर चुका है।

विज्ञापन


देहरादून से कोटा के बीच चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस और नई दिल्ली-देहरादून के मध्य संचालित शताब्दी एक्सप्रेस 23 दिसंबर 2019 तक हर्रावाला स्टेशन तक आएगी और वहां से ही अपने गंतव्य के लिए वापस रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


24 दिसंबर से छह फरवरी 2020 तक दोनों ट्रेनें हरिद्वार से संचालित होंगी। नंदा देवी एक्सप्रेस का हर्रावाला स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह पांच बजकर आठ मिनट और वहां से वापसी का समय रात 11 बजकर चार मिनट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसी तरह, शताब्दी एक्सप्रेस का हर्रावाला स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 12 बजकर 33 मिनट और वहां से वापसी का समय शाम पांच बजकर 11 मिनट रहेगा। इसी तरह हावड़ा एक्सप्रेस, उपासना और नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन हरिद्वार स्टेशन से होगा।

जबकि राफ्ती गंगा एक्सप्रेस का नजीबाबाद, लिंक एक्सप्रेस अलीगढ़ और मदुरै एक्सप्रेस का संचालन सहारनपुर से होगा। बाकी ट्रेनों का संचालन इस अवधि में पूरी तरह से कैंसिल रहेगा।

वहीं, रेलवे ने हर्रावाला ड्यूटी पर जाने वाले गार्ड और टीटीई के लिए देहरादून से हर्रावाला आने-जाने को कार की व्यवस्था की है। एडिशनल स्टेशन सुप्रीटेंडेंट सीताराम सोनकर ने बताया कि मुख्यालय के आदेशों के मुताबिक, ड्यूटी आदि काम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed