देहरादून: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शनिवार को बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल
मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बरसात की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर डीएम एसए मुरुगेशन ने शनिवार को 1 से 12 तक के जिले के सभी शासकीय/गैर शासकीय स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजकर आदेश पर अमल कराने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटे भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही हरिद्वार में भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
नई टिहरी में भी शनिवार को बच्चों की रहेगी छुट्टी
1 एवं 2 सितंबर को नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और दून में बहुत भारी वर्षा की संभावना है। चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने सभी उप जिलाधिकारियों, राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों के साथ आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों, थानों, तहसीलों आदि को अपने संसाधनों के साथ अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपदा परिचालन केंद्र से संपर्क में रहने के भी निर्देश दिए हैं।
नई टिहरी में भी शनिवार को बच्चों की रहेगी छुट्टी
मौसम विभाग के ओर से भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को अवकाश घोषित किया है। बताया कि बच्चों की छुटटी रहेगी। लेकिन स्टाफ स्कूलों में तैनात रहेंगे।