फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   All railway stations names will be in Sanskrit instead of Urdu in Uttarakhand

उर्दू की जगह संस्कृत में लिखे जाएंगे उत्तराखंड के सभी रेलवे स्टेशनों के नाम

Mon, 20 Jan 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jan 2020 02:00 AM IST
सार

  • रेलवे ने शासन को पत्र लिखकर मांगे स्टेशनों के संस्कृत नाम

विज्ञापन
All railway stations names will be in Sanskrit instead of Urdu in Uttarakhand
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों के नाम उर्दू की जगह अब संस्कृत में लिखे जाएंगे। रेलवे ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार को पत्र लिखकर जिलाधिकारियों के माध्यम से स्टेशनों के संस्कृत नाम बताने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


हरिद्वार जिले के लक्सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय गुप्ता ने इस मामले को रेल मंत्री के सामने उठाया था। दरअसल, रेलवे बोर्ड के नियम के मुताबिक, रेलवे स्टेशनों पर लगे बोर्ड में स्टेशनों के नाम अंग्रेजी और हिंदी के बाद संबंधित राज्य की द्वितीय राजभाषा में दर्ज होता है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में रहते हुए उत्तराखंड के स्टेशनों के नाम भी वहां की द्वितीय राजभाषा उर्दू में चल रहे थे। वर्ष 2010 में संस्कृत को उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा का दर्जा मिला। लेकिन तब तक न रेल महकमे, राज्य सरकार और न अन्य किसी का ध्यान इस तरफ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लक्सर (हरिद्वार) विधायक संजय गुप्ता ने दो माह पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल को इस संबंध में पत्र लिखकर उत्तराखंड में स्टेशनों के नाम संस्कृत में लिखने का अनुरोध किया। इसका रेल मंत्री ने संज्ञान लिया।

26 दिसंबर 2019 को मुरादाबाद मंडल में हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद रेल मंडल रेखा शर्मा ने बताया कि इस संबंध में उत्तराखंड शासन को पत्र भेज दिया है।

पत्र में उत्तराखंड में पड़ने वाले स्टेशनों के संस्कृत नाम की स्पेलिंग जिलाधिकारियों के माध्यम से बताने का अनुरोध किया है। नाम की स्पेलिंग मिलते ही स्टेशनों पर संस्कृत में नाम लिखे जाएंगे। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed